लखनऊ में बजा सहारनपुर के जूडो खिलाड़ियों का डंका, 7 पदक जीतकर लहराया परचम
जूनियर नेशनल जूडो प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर की शगुन कश्यप व वर्तिका मालियाँ का हुआ चयन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ के के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में 18 से 20 मार्च तक आयोजित हुई प्रदेशीय समन्वय जूनियर जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते खिलाड़ियो ने 2 स्वर्ण, 2 रजत एवं 3 कांस्य पदक जीतकर सहारनपुर मंडल का नाम रोशन कर दिया।
सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव व अंतर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया की लखनऊ में आयोजित प्रदेशीय समन्वय जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम से प्रतिभाग करते हुए शगुन कश्यप ने -44 किग्रा0 में स्वर्ण पदक, वर्तिका मालियाँ ने +78 किग्रा0 में स्वर्ण पदक, कार्तिक ने -66 किग्रा0 ने रजत पदक, विक्की धनगर ने -90 किग्रा0 में रजत पदक, आर्यन कुमार ने -60 किग्रा0 में कांस्य पदक, अभिषेक चौहान ने -81 किग्रा0 में कांस्य पदक, -57 किग्रा0 में प्रज्ञा वर्मा ने कांस्य पदक जीतकर प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन किया। अंतर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने यह भी बताया की 28 से 31 मार्च तक देहरादून में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल जूडो प्रतियोगिता के लिए स्वर्ण पदक विजेता शगुन कश्यप व वर्तिका मालियाँ (दोनों सहारनपुर) का चयन किया गया है जबकि कार्तिक (मुजफ्फरनगर) का चयन अतिरिक्त खिलाड़ी के रूप में किया गया है। प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल टीम के मैनेजर माणिक त्यागी व तान्या सेठ रहे। जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विजेता खिलाडियों को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, उप क्रीडाधिकारी अरुणा, कनष्ठि सहायक शिवनंदन, सीमा, बृजेश, सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, पंकज मल्होत्रा, संजय गुप्ता, अनिल अग्रवाल, विनय जिंदल, धीरज जैन, विवेक गर्ग, राजी शर्मा, प्रदीप कुमार, सोनू सिंह, सुमन कश्यप, विधि जैन, कमलकांत, अमन झा सचिन वर्मा आदि ने बधाई दी एवं राष्ट्रीय स्तर पर उच्च स्तरीय प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ