प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम ने लहराया परचम, जीते 6 पदक
विजेता खिलाड़ियों को क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता समेत सहारनपुर जिला जूडो संघ के पदाधिकारियो ने दी शुभकामनांए
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की टीम ने एक स्वर्ण, दो रजत सहित 6 पदक जीतकर सहारनपुर मंडल का नाम गौरवान्वित कर दिया। पदक जीतने पर विजेता खिलाड़ियों को क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता समेत सहारनपुर जिला जूडो संघ के पदाधिकारियो ने शुभकामनांए देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
अंतर्राष्ट्रीय रेफ़री व सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव दीपक गुप्ता ने बताया की उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय एवं उत्तर प्रदेश जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में लखनऊ में 20 से 22 मार्च तक प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर (पुरुष/महिला) जूडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें 15 मंडल के चयनित जूडोकाओं ने प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन किया। अंतर्राष्ट्रीय रेफ़री दीपक गुप्ता ने बताया की प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए साक्षी (मुजफ्फरनगर) ने -52 किग्रा0 में स्वर्ण, प्रज्ञा वर्मा (सहारनपुर) ने -57 किग्रा0 में रजत पदक, विक्की धनगर (मुजफ्फरनगर) ने -90 किग्रा0 में रजत पदक, अभय प्रताप सिंह (सहारनपुर) ने -55 किग्रा0 में कांस्य पदक, उदय प्रताप (मुजफ्फरनगर) ने 73 किग्रा0 में कांस्य पदक व अब्दुल रेहमान (मुजफ्फरनगर) ने कांस्य पदक जीतकर प्रतिष्ठा के अनुरूप प्रदर्शन कर सहारनपुर मंडल का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता में माणिक त्यागी व श्रीआ रानी का प्रदर्शन भी संतोषजनक रहा। प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल की जूडो टीम के मैनेजर गौरव वर्मा रहे। जूडो प्रतियोगिता में पदक जीतने पर विजेता खिलाडियों को क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, उप क्रीडाधिकारी अरुणा, कनष्ठि सहायक शिवनंदन, सीमा, बृजेश कुमार सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, पंकज मल्होत्रा, संजय गुप्ता, अनिल अग्रवाल, विनय जिंदल, धीरज जैन, विवेक गर्ग, राजी शर्मा, प्रदीप कुमार, सोनू सिंह, सुमन कश्यप, विधि जैन, कमलकांत, अमन झा, सचिन वर्मा आदि ने बधाई दी एवं राष्ट्रीय स्तर पर उच्च स्तरीय प्रदर्शन हेतु शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ