Ticker

6/recent/ticker-posts

National Games : सहारनपुर की बेटी व ओलंपियन प्राची चौधरी राष्ट्रीय खेलो में कल दिखाएंगी दम

 National Games  : सहारनपुर की बेटी व ओलंपियन प्राची चौधरी राष्ट्रीय खेलो में कल दिखाएंगी दम

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- उत्तराखंड मे चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों में सहारनपुर की चैम्पियन बेटी व ओलंपियन प्राची चौधरी कल 12 फरवरी 2025 को चार गुना चार सौ मीटर की मिश्रित रिले दौड़ इवेंट मे प्रतिभाग कर पदक जीतने के लिये दौडेंगी। 

जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव व अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्तराखंड मे चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों मे एथलेटिक्स खेल की प्रतियोगिता का आयोजन देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज परिसर मे आयोजित हो रहा है। जिसमे सहारनपुर जनपद के ग्राम झबीरण की बेटी और ओलंपियन प्राची चौधरी कल 12 फरवरी 2025 को आयोजित होने वाली चार गुना चार सौ मीटर की मिश्रित रिले दौड़ इवेंट मे प्रतिभाग कर पदक जीतने के लिये दौडेंगी। अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि प्राची चौधरी एथलेटिक्स खेलो की कई प्रतियोगिताओ मे पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा चुकी है और वह 38वें राष्ट्रीय खेलों में भी पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम जरुर गौरवान्वित करेंगी।   

अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी व पूर्व अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल खिलाड़ी एवं उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के उपाध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के उपाध्यक्ष आशुतोष भल्ला, उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के चेयरमैन आईआरएस केंद्रीय उत्पाद आयुक्त मनीष मोहन गोविल के साथ मिलकर ओलंपियन प्राची चौधरी को कल होने वाले चार गुना चार सौ मीटर की मिश्रित रिले दौड़ इवेंट मे अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं देकर मनोबल बढ़ाया।। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जमीअत उलमा-ए-हिंद का नया सदस्यता ऐप लॉन्च,