पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण के प्रति निगम गंभीर-महापौर
वार्ड दो के पवन विहार में महापौर ने किया पार्क सुधारीकरण व सौंदर्यीकरण का शुभारंभस
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-नगर निगम द्वारा महानगरों के पार्को को संवारने और उनके सौंदर्यीकरण किये जाने के क्रम में महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड नंबर 2 के पवन विहार में पार्क के सुधारीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का शुभारंभ किया।
महानगर के वार्ड दो की महत्वपूर्ण कॉलोनी पवन विहार के लोगों द्वारा कॉलोनी के पार्क का सौंदर्यीकरण किये जाने की मांग लगातार की जा रही थी। महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज निगम द्वारा महानगरों के पार्को के सौंदर्यीकरण किये जाने के क्रम में पार्क के सुधारीकरण व सौंदर्यीकरण का शुभारंभ किया। महापौर ने कहा कि नगर निगम सहारनपुर निरंतर हरित पट्टी विकसित कर पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। निगम इसके लिए गंभीर है और आज का यह कार्य भी उसी कड़ी में उठाया गया एक कदम है। महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि नगर निगम का यह कार्य मुख्यमंत्री जी के मार्गदर्शन और उनकी विकासशील दृष्टि के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है। इस अवसर पर स्थानीय पार्षद सुनील पवार के अलावा क्षेत्र के अमित गर्ग, राजेश शर्मा, कुलदीप, अरुण गुप्ता, विपिन त्यागी एडवोकेट, हरपाल सिंह, नीरज चौधरी, संदीप, किशोर भारती व ठाकुर विजेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ