कर्मचारी हितो के लिए सदैव रहूंगा संघर्षरत-देवेंद्र गोसाई
पुरानी पेंशन बहाली के लिए सरकार से पुन करेंगे आग्रह- राजेश कुमार
आठवा वेतन आयोग गठित करने के लिए केंद्र सरकार का आभार: धर्मेंद्र तरुण
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-मिनिस्ट्रीयल एसोसिएशन इरिगेशन डिपार्टमेंट उ०प्र० जनपद शाखा सहारनपुर का द्विवार्षिक चुनाव सिंचाई विभाग परिसर में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ भवन में प्रांत द्वारा भेजे गए प्रवेक्षक बिजेंद्र कुमार अध्यक्ष हरिद्वार एवं राजकुमार मंडल मंत्री द्वारा आपसी सम्मनव्यक स्थापित कराते हुये सम्पन्न किया गया !कार्यक्रम का शुभारम्भ श्री तरूण भोला प्रान्तीय संयुक्त मंत्री द्वारा किया गया। निर्वाचन सभा की अध्यक्षता गौरखनाथ सैनी संरक्षक द्वारा की गयी एवं विधिवत् संचालन श्री मुकेश कुमार शर्मा प्रान्तीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष पश्चिमांचल के द्वारा किया गया।
सर्वप्रथम सभा को सम्बोधित करने आये रमेश कुमार मुख्य संरक्षक सहित चुनाव पर्यवेक्षक राजकुमार मण्डल मंत्री, (हरिद्वार) एवं श्री बिजेन्द्र कुमार जनपद अध्यक्ष हरिद्वार एवं विभिन्न संघों से आये समस्त पदाधिकारियों का मालयार्पण कर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम चुनावी सभा को मुकेश कुमार शर्मा-ने बताया की पिछली कार्यकारिणी ने बहुत ही अच्छा कार्य किया तथा संघ के कर्मचारियों व् सदस्यों की समस्यायो का निस्तारण कराने के लिए बहुत मेहनत करके निराकरण करया , अरविन्द कुमार गुप्ता ने अपने कार्यकाल में किये गए कार्यो का उलेख किया धर्मेन्द्र धवलहार प्रधान द्वारा सम्बोधन में बताया की सिचाई संघ मिनी0 की कार्यकारिणी के समस्त पदाधिकारीगण एव सदस्यो ने सभी कार्यक्रमो में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग किया तथा पुरानी पेंशन बहाली के माँग के लिए सदैव सहयोग किया और आशा है कि आगे भी ऐसे ही सहयोग करते रहेगे , रामलाल मण्डल अध्यक्ष द्वारा नये सदस्यों सुमित शर्मा, प्रवेश कुमार, सिंचाई निर्माण खण्ड, मयंक विश्वकर्मा अपर खण्ड पूर्वी यमुना नहर, शुभम् यादव, अरविन्द कुमार, अनिल कुमार, यमुना लिंक चैनल निर्माण खण्ड, को सदस्यता गृहण करायी गयी तदोपरान्त निर्वाचन मण्डल को चुनाव प्रक्रिया विधिवत् सम्पन्न कराने हेतु मंच सौंप दिया गया।जिसके द्वारा पूर्व कार्यकारिणी से लेखा-जोखा प्राप्त कर पूर्व कार्यकारिणी को भंग कर नई कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया प्रारम्भ की गयी। जिसमें सर्वसम्मति से समस्त सदस्यों ने निर्विरोध देवेन्द्र कुमार गुसांई, जनपद अध्यक्ष, राजेश कुमार जनपद मंत्री, मोती यादव मुख्य सलाहकार, मनोज रावत वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम, आनंद बिरला वरिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय, सचिन मित्तल, संगठन मंत्री, अरविन्द कुमार कोषाध्यक्ष, अरूण कुमार ऑडिटर, को निर्वाचित घोषित किया गया।
0 टिप्पणियाँ