उत्तर प्रदेश राज्य पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में सहारनपुर जनपद के प्रवेश कुमार ने जीते दो पदक
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- उत्तर प्रदेश राज्य पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे सहारनपुर जनपद के प्रवेश कुमार ने दो पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम रोशन कर दिया। प्रतियोगिता मे दो पदक जीतने पर प्रवेश कुमार का खेल कोचो के द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
बरेली मे 01 से 02 फरवरी 2025 तक 9वीं उत्तर प्रदेश राज्य पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमे सहारनपुर जनपद के तिरपडी गॉव निवासी प्रवेश कुमार ने 1500 मीटर रेस मे कांस्य पदक और भाला फेंक मे रजत पदक जीतकर सहारनपुर जनपद का नाम रोशन कर दिया। उत्तर प्रदेश राज्य पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे पदक जीतने पर प्रवेश कुमार का डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम मे आयोजित स्वागत समारोह मे माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर शिव नंदन, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप, कुश्ती कोच आदेश कुमार, बैडमिंटन कोच अक्षित धीमान, जिला कलारीपट्टू संघ के सचिव मुस्तकीम अंसारी, रविकांत धीमान, बृजेश कुमार, मनोज प्रजापति, पोपिन कुमार, तबरेज, सन्नी प्रजापति, दीपक कुमार शर्मा, पूजा नैन, परविंदर राठी, शुभम राठी, चेतन राठी आदि ने शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की।
0 टिप्पणियाँ