रालोद के खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने चौ अजित सिंह की जयंती पर खिलाड़ियों को किया सम्मानित
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- हकीकत नगर कैंप कार्यालय पर रालोद संस्थापक पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की जयंती श्रृद्धा पूर्वक मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि किसानों के मसीहा चौधरी अजित सिंह ने किसानों के लिए 40 शुगर मिल लगवाए।किसानों को सूक्ष्म लघु उद्योगों से जोड़ा। चौधरी साहब देश के सबसे ज्यादा पढ़े लिखे राजनेता थे। कंप्यूटर क्रांति के जनक अजित सिंह ने किसानों, युवाओं के लिए सराहनीय कार्य किए।चौ नीरपाल सिंह ने जयंती के अवसर पर बैडमिंटन,जूडो कराटे व जिम्नास्टिक के 21,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि ये होनहार बच्चे आने वाले कल का भविष्य है,देश का नाम रोशन करेंगे।हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रहे हैं। इस दौरान महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक,आरिफ मलिक,जगपाल नवादा, चौ नत्थू सिंह,लल्लन प्रसाद,पप्पन कुमार,मनोज मलिक,यासीन मलिक, चौ सुधीर आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ