Ticker

6/recent/ticker-posts

त्यौहारों को उल्लास के साथ मनाएं, नई परंपरा की नहीं होगी अनुमति- मंडलायुक्त

मंडलायुक्त ने की कानून व्यवस्था की बैठक

त्यौहारों को उल्लास के साथ मनाएं, नई परंपरा की नहीं होगी अनुमति- मंडलायुक्त

पुलिस निरंतर करे फूट पेट्रोलिंग - डीआईजी

सहारनपुर -मंडलायुक्त श्री अटल कुमार राय की अध्यक्षता एवं पुलिस उप महानिरीक्षक श्री अजय कुमार साहनी की उपस्थिति में सर्किट हाउस सभागार में कानून व्यवस्था की बैठक की गयी।

मडलायुक्त ने निर्देश दिए कि त्यौहारों एवं अन्य आयोजनों के दृष्टिगत डीएम और एसएसपी गणमान्य व्यक्तियों के साथ शांति समिति की बैठक करें। जनपद में जोन ओर सेक्टर के अनुसार ड्यूटी लगाई जाए। कहीं भी हुड़दंग नहीं होना चाहिए और कहीं भी कोई अप्रिय घटना न हो। उन्होंने कहा कि सभी त्यौहारों को उल्लास के साथ मनाएं, लेकिन कोई भी कानून व्यवस्था को हाथ में न ले। सबकी आस्था और भावना का सम्मान है, लेकिन शांति और सौहार्द का माहौल भी बना रहना चाहिए। किसी को भी नई परंपरा लागू करने की अनुमति नहीं होगी। उन्होंने कहा कि सभी शिवालयों पर बेहतर साफ सफाई सुनिश्चित की जाए। तय मानक से अधिक आवाज तथा निर्धारित समय के बाद  डीजे नहीं बजना चाहिये।श्री अटल कुमार राय ने निर्देश दिए कि नशे की सप्लाई चेन रोकने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। कहीं पर भी अवैध शराब की बिक्री न हो। होलिका दहन स्थल पर बिजली के तारों को देखा जाए। इसी के साथ दहन स्थलों पर अग्निशमन विभाग की भी ड्यूटी लगाई जाए। होली मनाने के लिए इको फ्रेंडली कलर का प्रयोग किया जाए। बीएसए स्कूलों के माध्यम से इसका प्रचार प्रसार बच्चों के बीच कराना सुनिश्चित करें।पुलिस उप महा निरीक्षक श्री अजय कुमार साहनी ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपराधियों के बीच पुलिस का भय का वातावरण होना चाहिए। गैंगस्टर और जिला बदर की कार्यवाही निरंतर होनी चाहिए। महिलाओं से जुड़े अपराध पर गंभीरता दिखाएं।  हमारा व्यवहार पीड़ितों के प्रति सहानुभूतिपूर्ण और अपराधियों के बीच आक्रामक हो। सोशल मीडिया के ऊपर निगरानी रखते हुए उसका उपयोग सकारात्मक दिशा में सुनिश्चित करें। पुलिस फूट पेट्रोलिंग नियमित रूप से करे। मजिस्ट्रेट और पुलिस क्षेत्राधिकारी का समन्वय बेहतर हो।बैठक में जिलाधिकारी सहारनपुर श्री मनीष बंसल, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर श्री उमेश मिश्रा, जिलाधिकारी शामली श्री अरविंद कुमार चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर श्री अभिषेक सिंह, पुलिस अधीक्षक शामली श्री रामसेवक, एसपी देहात सहारनपुर श्री सागर जैन, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सहारनपुर डॉक्टर अर्चना द्विवेदी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहारनपुर श्री रजनीश कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व मुजफ्फरनगर श्री गजेन्द्र कुमार, अपर जिलाधिकारी(वित्त एवं राजस्व)शामली श्री संतोष कुमार सिंह साहित अधिकारी उपस्थित थे।

        

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संदिग्ध परिस्थितियों में गायब किशोर प्रिंस शव मिला गन्ने के खेत