हॉकी के उभरते खिलाड़ी युगांत यादव कों हॉकी सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. करण सिंह सैनी नें किया सम्मानित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-हॉकी खेल में सहारनपुर के उभरते खिलाड़ी युगांत यादव कों हॉकी सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. करण सिंह सैनी ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।
हॉकी सहारनपुर के सचिव राहुल टांक ने जानकारी देते हुए बताया कि हॉकी सहारनपुर की सम्पन हुई मासिक बैठक में हॉकी सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. करण सिंह सैनी का हॉकी सहारनपुर के सचिव राहुल टांक समेत अन्य पदाधिकारियों के द्वारा स्वागत किया गया। उन्होने बताया कि कौशाम्बी में संपन हुई अंडर 14 हॉकी लीग में अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करने वाले सहारनपुर के उभरते हॉकी खिलाड़ी युगांत यादव को हॉकी सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. करण सिंह सैनी ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।हॉकी सहारनपुर के सचिव राहुल टांक ने बताया कि मासिक बैठक में हॉकी सहारनपुर के पदाधिकारियों के द्वारा सहारनपुर जनपद में हॉकी को और ज्यादा बढ़ावा देने के लिए विचार विमर्श किया गया और नये हॉकी प्रशिक्षण केंद्र शुरू करने का निर्णय भी सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में हॉकी सहारनपुर के उपाध्यक्ष सुनील सैनी, उपाध्यक्ष विवेक सोम, उपसचिव मेनका टांक, कोषाध्यक्ष हर्षित धीमान, प्रीति राजपूत आदि शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ