Ticker

6/recent/ticker-posts

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियो को सम्मानित किया गया

बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पदक जीतकर लौटे खिलाड़ियो को सम्मानित किया गया

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 16 फरवरी 2025 तक लखनऊ मे किया जायेगा। जिसमें सहारनपुर मंडल की टीम ने टीम मैनेजर आशीष कुमार के नेतृत्व मे प्रतिभाग कर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर सहारनपुर मंडल का नाम रोशन कर दिया।  

डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर में आयोजित स्वागत समारोह में विजेता खिलाड़ियो को क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर डॉ. अतुल सिन्हा ने सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। सहारनपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन की सचिव रितू चौधरी व टीम मैनेजर आशीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतियोगिता मे सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए धीरज कुमार ने स्वर्ण, पुनित कुमार ने रजत, अभिनव कुमार ने रजत, सोर्य राणा ने रजत, अर्पित आर्य ने रजत, आरव कुनाल ने कांस्य, विक्रान्त ने कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सहारनपुर मंडल टीम मे शामिल प्रीत कुमार (शामली) ने भी कांस्य पदक जीता। विजेता खिलाड़ियो को शामली के उप क्रीडाधिकारी अश्वनी कुमार त्यागी, सहायक प्रशिक्षिका अरुणा, सहारनपुर बॉक्सिंग एसोसिएशन की सचिव रितू चौधरी, अध्यक्ष अमित जैन, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, आदेश कुमार, रविकान्त धीमान, ईश्वर पाल सिंह मुखिया, सुप्रिया रानी, दीपक शर्मा भगत,आशीष कुमार, उदित आत्रेय, तबरेज अहमद, अंकुश प्रजापति, पवन राणा आदि ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संत निरंकारी सेवादल ने चलाया देवीकुंड में सफाई अभियान