Ticker

6/recent/ticker-posts

मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में सहारनपुर मंडल की जूडो टीम चयनित

 मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में सहारनपुर मंडल की जूडो टीम चयनित

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में जूडो खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में चयनित जूडो खिलाड़ी सहारनपुर मे आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सीनियर (पुरुष/महिला) जूडो प्रतियोगिता में सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रदेश स्तरीय सीनियर (पुरुष/महिला) जूडो प्रतियोगिता का आयोजन 17 से 19 फरवरी 2025 तक सहारनपुर में किया जायेगा। जिसमें प्रतिभाग करने हेतू आज जिला व मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में किया गया। अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी एवं सहारनपुर जिला जूडो संघ के संस्थापक सचिव व प्रतियोगिता निदेशक दीपक गुप्ता ने बताया कि चयन ट्रायल में लगभग 35 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। जिसमे आठ पुरुष एवं आठ महिला जूडो खिलाड़ियों का चयन सहारनपुर मंडल की जूडो टीम मे किया गया। उन्होने बताया कि चयन ट्रायल मेे पुरुष वर्ग के -55 किग्रा0 में अभय प्रताप सिंह (सहारनपुर), -60 किग्रा0 में पारस कश्यप (मु0नगर), -66 किग्रा0 में कार्तिक (मु0नगर), -73 किग्रा0 में उदयप्रताप (मु0नगर), -81 किग्रा0 में अब्दुल रहमान (मु0नगर), -90 किग्रा0 में आर्यन कुमार (सहारनपुर), -100 किग्रा0 में युवराज सिंह (सहारनपुर), +100 किग्रा0 में अभय कौशिक (सहारनपुर) व महिला वर्ग में - 44 किग्रा0 में शुगन कश्यप (सहारनपुर), -48 किग्रा0 में दाक्षी गुप्ता (सहारनपुर), -52 किग्रा0 में साक्षी (मु0नगर), -57 किग्रा0 में प्रज्ञा वर्मा (सहारनपुर), -63 किग्रा0 में कलश पंवार ( सहारनपुर), -70 किग्रा0 में आकांशी (सहारनपुर), -78 किग्रा0 में श्रद्वा मित्तल (सहारनपुर), + 78 किग्रा0 में शैली धीमान (सहारनपुर) का चयन किया गयां। जबकि टीम मैनेजर में किरण गौतम का नाम दिया गया। 
मंडल स्तरीय चयन ट्रायल मे चयनित खिलाड़ियो को क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर डॉ. अतुल सिन्हा ने शुभकामनाएं दी । चयन ट्रायल में खिलाड़ियो का चयन अंतरराष्ट्रीय जूडो रेफरी दीपक गुप्ता के द्वारा किया गया। चयन ट्रायल में निर्णायकों की भूमिका कमलकांत, सुमन कश्यप, रिदम गुप्ता, अमन झा के द्वारा निभाई गई। इस अवसर पर उपक्रीड़ा अधिकारी शामली अश्वनी कुमार त्यागी, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप,आदेश कुमार आदि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

अन्तरराष्ट्रीय रेफरी एवं कोचिंग सेमिनार में वन स्टार इंटरनेशनल रैफरी व ए लाइसेंस व बी लाइसेंस कोचिंग कोर्स की परीक्षा संपन्न