Ticker

6/recent/ticker-posts

National Games : राष्ट्रीय खेलों के लिए अन्तरराष्ट्रीय जूडो रेफरी दीपक गुप्ता अन्तरराष्ट्रीय रेफरी के रूप में आमंत्रित

National Games : राष्ट्रीय खेलों के लिए अन्तरराष्ट्रीय जूडो रेफरी दीपक गुप्ता अन्तरराष्ट्रीय रेफरी के रूप में आमंत्रित

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-उत्तराखंड मे चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों के लिए सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव एवं अन्तरराष्ट्रीय जूडो रेफरी दीपक गुप्ता को अन्तरराष्ट्रीय रेफरी के रूप में आमंत्रित किये जाने पर सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता को शुभकामनाएं दी। 

सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव एवं अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि उत्तराखंड मे चल रहे 38वें राष्ट्रीय खेलों मे आयोजित होने वाली जूडो प्रतियोगिता के लिए उन्हे भारतीय जूडो महासंघ द्वारा अन्तरराष्ट्रीय रेफरी के रूप में आमंत्रित किया गया है। उन्होने बताया कि वे पूर्व में कई बार इन खेलों में रेफरी के रूप में भाग लेकर सहारनपुर जनपद समेत प्रदेश को गौरवान्वित कर चुके है। यही नहीं बल्कि कई अंतर्राष्ट्रीय जूडो प्रतियोगिताओं में भी भारत का प्रतिनिधित्व कई देशों में कर चुके हैं। अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने बताया कि 38वें राष्ट्रीय खेलों मे जूडो खेल की प्रतियोगिता 08 से 14 फरवरी 2025 तक देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में आयोजित की जा रही है जिसके लिए वह 08 फरवरी 2025 को देहरादून के लिए रवाना होंगे। आपको बता दे कि अन्तरराष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता के नेतृत्व मे सहारनपुर के कई खिलाड़ी जूडो प्रतियोगिताओ मे पदक जीतकर अपने खेल का लोहा मनवा चुके है।  राष्ट्रीय खेलों के लिए सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संस्थापक सचिव एवं अन्तरराष्ट्रीय जूडो रेफरी दीपक गुप्ता को अन्तरराष्ट्रीय रेफरी के रूप में आमंत्रित किये जाने पर सहारनपुर जिला जूडो एसोसिएशन के संरक्षक ए.सी.गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष पंकज बंसल, संजय गुप्ता, पंकज मल्होत्रा, संजीव गुप्ता, धीरज जैन, विनय जिंदल, अनिल अग्रवाल, सुषमा सिंह, विवेक गर्ग, प्रदीप कुमार, सूरज प्रताप, विक्रांत कम्बोज, अमन झा, विधि जैन, रिदम गुप्ता, कमलकांत, सुमन कश्यप आदिने शुभकामनाएं देते हुय खुशी व्यक्त की।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

भारतीय शिक्षा चेरिटेबल ट्रस्ट ने मनाया मान्यवर कांशीराम साहब का जन्मदिवस, विचारों पर चलने का लिया संकल्प