जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर करेगा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन, तैयारियों को लेकर बैठक मे किया गया विचार मंथन
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर।-जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के द्वारा आयोजित होने वाले सम्मान समारोह को लेकर जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियो ने विभिन्न खेल संघो के पदाधिकारियो व प्रशिक्षको के साथ बैठक कर तैयारियों के सम्बंध मे विचार विमर्श किया।
जिला ओलंपिक संघ के पदाधिकारियो ने कहा कि सम्मान समारोह का आयोजन भव्य रुप से किया जायेगा। जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने बताया कि जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग के निवास पर एक बैठक आहूत की गई। जिसमे सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 17 फरवरी 2025 को डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर मे एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जायेगा। जिसमे मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति मेजर जनरल डॉ. दीप अहलावत व मां शाकंभरी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रोफेसर वाई विमला को सम्मानित किया जायेगा। बैठक मे जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग ने 17 फरवरी 2025 का आयोजित होने वाले सम्मान समारोह के बारे मे विस्तार से जानकारी दी। जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के द्वारा आयोजित बैठक में सहारनपुर मंडल ओलंपिक संघ के सचिव डॉक्टर अशोक कुमार गुप्ता, जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, जिला ओलंपिक संघ सहारनपुर के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता, योगेश गुप्ता, चौधरी नीरपाल सिंह, मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, सुनील गुप्ता, सोनवीर सिंह, अमित चौधरी, मोहित शर्मा, लाल धर्मेंद्र प्रताप, अतुल गुप्ता, प्रियंका चौहान, अभिषेक चौधरी मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला ओलंपिक संघ के सचिव डॉ. संदीप गुप्ता ने किया।
0 टिप्पणियाँ