उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के रेफरी कमीशन में सदस्य मनोनीत हुए कराटे कोच बसंत उपाध्याय
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-काई न्यू रुल्स 2025 जज एंड रेफरी सेमिनार में सहारनपुर जनपद के कराटे कोच बंसत उपाध्याय ने प्रतिभाग किया वही उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के रेफरी कमीशन में कराटे कोच बंसत उपाध्याय को सदस्य मनोनीत किया गया।
बसंत कराटे एकेडमी के कोच बसंत उपाध्याय ने बताया कि उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के तत्वाधान में 08 व 09 फरवरी 2025 को मेरठ में काई न्यू रुल्स 2025 जज एंड रेफरी सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमे उत्तर प्रदेश से कई जिलो से कराटे कोचो ने भाग लिया। कराटे एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (काई) न्यू रुल्स 2025 जज एंड रेफरी सेमिनार में सहारनपुर जनपद से कराटे कोच बसंत उपाध्याय ने प्रतिभाग कर नये नियमो को बारीकी से सीखा। कराटे कोच बसंत उपाध्याय ने ये भी बताया कि सेमिनार के दौरान उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन की बैठक का भी आयोजन किया गया। जिसमें कराटे खेल में किये गये कार्यो को देखेते हुए बसंत उपाध्याय को उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के रेफरी कमीशन में सदस्य मनोनीत किया गया। रेफरी कमीशन में सदस्य मनोनीत होने पर उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के महासचिव सिहान अमित गुप्ता ने कराटे कोच कोच बसंत उपाध्याय को बैज लगाकर उज्जवल भविष्य की कामना की। उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के रेफरी कमीशन में सदस्य बनाये जाने पर कराटे कोच बसंत उपाध्याय को सिहान अमित गुप्ता, पवन गोयल, दलीप कश्यप, दिनेश, जयपाल आदि ने शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ