Ticker

6/recent/ticker-posts

प्रदेशीय आमंत्रण महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता हेतु सहारनपुर जिले की टीम चयनित

प्रदेशीय आमंत्रण महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता हेतु सहारनपुर जिले की टीम चयनित

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-हैंडबॉल खेल के चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में चयनीत खिलाड़ियो का चयन जिला हैंडबॉल संघ सहारनपुर के अध्यक्ष डॉ. अशोक कुमार गुप्ता की देख रेख में किया गया। 

जिला हैंडबॉल संघ सहारनपुर के अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश खेल निदेशालय के तत्वाधान मे उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के सहयोग से महिलाओं की प्रदेश स्तरीय आमंत्रण हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 01 मार्च से 3 मार्च, 2025 तक प्रयागराज मे होना निर्धारित है। उक्त प्रदेशीय हैंडबॉल प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु आज सहारनपुर जिला महिला हैंडबॉल टीम का चयन मंडलीय क्रीड़ाधिकारी सहारनपुर के निर्देशन मे जिला हैंडबॉल संघ सहारनपुर के सह सचिव मुस्तकीम अंसारी के नेतृत्व मे सुप्रिया रानी के द्वारा किया गया। डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि चयन ट्रायल में राखी, रजनी, सोनम, अंजली, वर्तिका, आरती, श्रेया कांबोज, पवनेश का चयन किया गया। 
चयन ट्रायल में जिला हैंडबॉल संघ सहारनपुर के अध्यक्ष व अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, जिला हैंडबॉल संघ सहारनपुर के सह सचिव मुस्तकीम अंसारी, सुप्रिया रानी आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डॉ. नरेश नौसरान फेलोशिप ऑफ डायबिटीज इंडिया" की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित