मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में हॉकी खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- खेल निदेशालय उ0प्र0 के लखनऊ के तत्वाधान में क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा आज हॉकी खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियों का चयन हॉकी प्रशिक्षक प्रदीप कुमार शर्मा के द्वारा किया गया।
क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन क्षेत्रीय क्रीडाधिाकरी के दिशा निर्देशन में सहायक प्रशिक्षिका अरूणा की देख-रेख में किया गया। जिसमें खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में परमजीत, अवि पाल, रोहित पाल, विशाल, अभय सिंह, सौरभ, ईशान्त, राहुल कुमार, पीयुष कुमार, विकास कश्यप, मयंक यादव, रजनीश, गुलशन, अनिल कुमार, अर्नव कुशाल, आरूष कैशले का चयन सहारनुपर मण्डल की सब जूनियर बालक हॉकी टीम में किया गया। चयनीत हॉकी खिलाड़ी 26 फरवरी से 03 मार्च, 2025 तक झांसी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता मे सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। हॉकी खेल के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो का चयन हॉकी प्रशिक्षक प्रदीप कुमार शर्मा के द्वारा किया गया। इस अवसर बृजेश कुमार, संजीव कुमार, प्रदीप कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ