Ticker

6/recent/ticker-posts

मॉर्निंग वॉक ग्रुप ने कराई निर्धन कन्या की शादी

मॉर्निंग वॉक ग्रुप ने कराई निर्धन कन्या की शादी

रिपोर्ट अमन मलिक

रामपुर मनिहारान-मॉर्निंग वॉक ग्रुप एक गरीब पिता के लिए मसीहा बनकर सामने आया है।गरीब बेटी की ग्रुप ने शादी कराई है। अपने लख्ते जिगर को विदा कर गरीब माता-पिता ने मॉर्निंग वॉक ग्रुप का आभार जताया।

रविवार को मॉर्निंग वॉक ग्रुप ने एक गरीब कन्या की शादी संपन्न कराई है। ग्रुप ने शादी में उचित दान दहेज देकर बेटी की शादी की खुशियों को दोगुना कर दिया। गौरतलब है कि मौहल्ला कायस्थान निवासी दीप सिंह सैनी बेहद गरीब हैं। जिनकी 6 बेटियां है। दीप सिंह की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के चलते उसकी बेटी निशा की शादी की दीप सिंह को चिंता सता रही थी। मॉर्निंग वॉक ग्रुप के अध्यक्ष संदीप मित्तल ने बताया कि उन्हें जानकारी मिली थी की 6 बेटियों के पिता दीप सिंह की बेटी की शादी होनी है। लेकिन उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण व शादी का खर्च वहन नहीं कर पा रहे। संदीप मित्तल ने यह बात मॉर्निंग वॉक ग्रुप के सदस्यों के सामने रखी। तभी सभी सदस्यों ने बेटी की शादी कराने का निर्णय लिया। रविवार को गांव जानखेड़ा का अंकित दूल्हा बनकर दीप सिंह की पुत्री निशा की बारात लेकर रामपुर मनिहारान के शिवपुरी कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में पहुंचा।हिन्दू रीति रिवाज के साथ बेटी की शादी संपन्न हुई। शादी में बेटी को उचित दान दहेज व घरेलू सामान देकर विदा किया गया। विदाई के समय दीप सिंह सैनी की आंखें भर आई । दीप सिंह ने बताया कि बेटी के हाथ पीले करने की चिंता खाए जा रही थी। लेकिन मॉर्निंग वॉक ग्रुप ने उनकी मुश्किल को आसान कर दिया। दीप सिंह ने नम आंखों से कहा कि आज उसे एहसास हुआ है कि उसके एक नहीं मॉर्निंग वॉक ग्रुप के रूप में अनेकों बेटे हैं। उनके लिए यह ग्रुप किसी मसीहा से कम नही है।मॉर्निंग वॉक ग्रुप की इस पहल की हर कोई सराहना कर रहा है।इस दौरान ग्रुप के सदस्य मनोज शर्मा बॉबी,विजय शर्मा चौधरी सुरेंद्र फौजी, हरिओम शर्मा,पदम सिंह एडवोकेट, गौरव मित्तल,जुगमेंद्र रावत, सागर, नीरज कपिल आदि मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संत निरंकारी सेवादल ने चलाया देवीकुंड में सफाई अभियान