Ticker

6/recent/ticker-posts

चेन्नई में चमके अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट रवि ठाकुर, रजत पदक जीतकर अपने खेल का लहराया परचम

चेन्नई में चमके अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट रवि ठाकुर, रजत पदक जीतकर अपने खेल का लहराया परचम

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- सहारनपुर जनपद के अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट रवि ठाकुर ने राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर अपने प्रदेश समेत जनपद का नाम गौरवान्वित कर दिया। अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट रवि ठाकुर के द्वारा रजत पदक जीतने पर जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियो समेत खेल प्रशिक्षको ने खुशी व्यक्त कर शुभकामनाएं दी। 

जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव व अंतरराष्ट्रीय एथलेटिक्स खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि चेन्नई (तमिलनाडु) में  17 से 20 फरवरी 2025 तक आयोजित हुई 23वीं राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे सहारनपुर जनपद के देवबंद तहसील के ग्राम रणखंडी निवासी पैरा एथलीट रवि ठाकुर ने उत्तर प्रदेश टीम का भाला फेंक इवेंट मे प्रतिनिधित्व किया। जिसमें रवि ठाकुर ने भाला फेंक इवेंट मे द्वितीय स्थान अर्जित कर रजत पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने ये भी बताया कि अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलीट रवि ठाकुर ने दुबई मे सम्पन हुई अंतरराष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता में भी तीन पदक जीतकर अपनी खेल उपलब्धियों मे इजाफा कर चुके है। अंतरराष्ट्रीय खेल तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे रजत पदक जीतने पर रवि ठाकुर को राज्यमंत्री कुंवर बृजेश सिंह, जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, यशपाल सिंह पुंडीर, जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के सचिव प्रोफेसर संदीप गुप्ता, चौधरी ईश्वरपाल सिंह मुखिया, लाल धर्मेंद्र प्रताप, दीपक शर्मा भगत, मुस्तकीम अंसारी, मनीष कुमार, पोपिन कुमार, बृजेश कुमार, अनिल भाटी, सुप्रिया रानी, मनोज प्रजापति, फरमान अली आदि ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संदिग्ध परिस्थितियों में गायब किशोर प्रिंस शव मिला गन्ने के खेत