Ticker

6/recent/ticker-posts

मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में कुश्ती खिलाड़ियो ने दिखाए दांव पेंच

 मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में कुश्ती खिलाड़ियो ने दिखाए दांव पेंच

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर अमरोहा में होने वाली ओपन स्टेट आमंत्रण कुश्ती पुरूष प्रतियोगिता मे प्रतिभाग करने हेतू मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन ट्रायल में कुश्ती खिलाड़ियो ने खूब दांव पेंच दिखाये। 

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में अमरोहा में 12 से 14 फरवरी, 2025 तक ओपन स्टेट आमंत्रण कुश्ती पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। जिसमे प्रतिभाग करने हेतु डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में आज मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर मण्डल के दिशा निर्देशन में अरूणा सहायक प्रशिक्षिका सहारनपुर की देख रेख में सम्पन्न कराया गया। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का शुभारंभ लखनऊ मंडल के क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना, सहायक प्रशिक्षिका अरूणा के द्वारा खिलाड़ियो की फाइट कराकर किया गया।  कुश्ती कोच आदेश कुमार ने बताया कि कुश्ती के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में सुशील कुमार, साहिल, मो0 अयान, मो0 असद, अबुसुफियान (सभी सहारनपुर) व नदीम रंगरेज (शामली) का चयन किया गया। कुश्ती के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में अश्वनी त्यागी, कनिष्ठ सहायक शिवनंदन, कुश्ती कोच आदेश कुमार, बृजेश कुमार, बैडमिंटन कोच अक्षित धीमान आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

बैडमिन्टन के मंडल स्तरीय चयन ट्रायल मे खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम