अन्नदाता देश की रीढ़ है-चौ नीरपाल
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- किसान हमारा अन्नदाता है।किसान भगवान के समान है।ओर हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी किसानों के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं
हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने अन्नदाताओं का शाल पहनाकर सम्मान किया इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि किसानों का सम्मान सर्वोपरि है,किसान हमारा अन्नदाता है।किसान भगवान के समान है।ओर हमारे नेता केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी किसानों के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं कि किसान हमारा परेशान ना रहे,किसानों को न्याय मिले यही राष्ट्रीय लोकदल की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि आज किसान भाइयों को शाल पहनाकर सम्मानित करते हुए बड़ा गर्व महसूस हो रहा है। सम्मानित हुए किसान चौधरी जगपाल सिंह,लल्लन प्रसाद, चौ महक सिंह,कमल सिंह, चौ नत्थू सिंह,पप्पन कुमार,यासीन मलिक ने कहा कि जो सम्मान किसानों को राष्ट्रीय लोकदल में मिलता है और कही नहीं मिलता। इस दौरान खेल प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक,सुधीर कुमार,आरिफ मलिक,मनोज मलिक आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ