Ticker

6/recent/ticker-posts

स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कुश्ती कोच आदेश कुमार टेक्निकल ऑफिशियल नामित

 स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता के लिए कुश्ती कोच आदेश कुमार टेक्निकल ऑफिशियल नामित

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-अमरोहा में होने वाली ओपन स्टेट आमंत्रण कुश्ती पुरूष प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर जनपद के कुश्ती कोच आदेश कुमार को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के द्वारा टेक्निकल ऑफिशियल नामित किये जाने पर खेल प्रशिक्षको ने खुशी व्यक्त कर शुभकामनाएं दी। 

कुश्ती कोच आदेश कुमार ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में अमरोहा में 12 से 14 फरवरी, 2025 तक ओपन स्टेट आमंत्रण कुश्ती पुरूष प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। प्रतियोगिता के कुशल संचालन हेतू कुश्ती कोच आदेश कुमार को उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के द्वारा टेक्निकल ऑफिशियल नामित किया गया है। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश कुश्ती संघ के महासचिव सुरेशचन्द्र उपाध्याय के द्वारा नामित टेक्निकल ऑफिशियल की टीम मे पूरे उत्तर प्रदेश से सिर्फ 12 टेक्निकल ऑफिशियल का चयन किया गया है। आपको बता दे कि कुश्ती कोच आदेश कुमार पहले भी कुश्ती की कई प्रतियोगिताओ के लिए टेक्निकल ऑफिशियल नामित होकर प्रतियोगिता के कुशल संचालन मे अपनी अहम भूमिका निभा कर अपनी खेल उपलब्धियों मे इजाफा कर चुके है। ओपन स्टेट आमंत्रण कुश्ती पुरूष प्रतियोगिता के लिए सहारनपुर जनपद के कुश्ती कोच आदेश कुमार को टेक्निकल ऑफिशियल नामित किये जाने पर कनिष्ठ सहायक शिवनंदन, सहायक प्रशिक्षिका अरुणा, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप, बृजेश कुमार, बैडमिंटन कोच अक्षित धीमान, वेटलिफ्टिंग कोच जयेंद्र, हॉकी कोच प्रदीप कुमार, जिला कलारीपयट्टू संघ सहारनपुर के सचिव मुस्तकीम अंसारी,अभिषेक चौधरी, सुधीर पंवार, रोहित चौधरी आदि ने शुभकामनाएं देकर खुशी व्यक्त की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

19 मार्च को होगा वृहद रोजगार मेले का आयोजन