जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपने खेल का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुम्बर के द्वारा विजेता खिलाड़ियो को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
जिला वुशू संघ सहारनपुर के तत्वाधान में 19वीं जिला स्तरीय वुशू प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में किया गयाा। जिसमें खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। जिला वुशू संघ सहारनपुर के सचिव व राष्ट्रीय रेफरी सोनवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता का शुभारंभ जिला वुशू संघ सहारनपुर के अध्यक्ष अभय चौधरी के द्वारा किया गया। उन्होने खिलाड़ियों को खेल के अनुशासन व खेल भावना से खेलने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में बालिका वर्ग के 20-24 किग्रा0 में मित ने स्वर्ण, अनिका ने रजत, अग्रीव व आकिरति ने कांस्य पदक। 24-28 किग्रा0 में अवनी ने स्वर्ण, अगनया ने रजत, तेजल ने कांस्य। 28 से 32 किग्रा0 में मिश्रठी ने स्वर्ण, श्री ने रजत। 32-36 किग्रा0 में शिवी स्वर्ण, अराध्या ने रजत। 40-44 किलोग्राम मे निष्ठा ने स्वर्ण, भूमि चौधरी ने रजत। 44-48 किग्रा0 में सृष्टि ने स्वर्ण, लावन्या चौहान ने रजत। 48-52 किग्रा0 में सोमया ने स्वर्ण, जाग्रति ने रजत, मनशवी ने कांस्य। 52-56 किग्रा0 में व्रतिका ने स्वर्ण, आरोही ने रजत पदक जीता। जुनियर बालिका वर्ग के 42- 44 किग्रा0 में वंशिका ने स्वर्ण, आरुषि ने रजत, अन्नु ने कांस्य। 44-48 किग्रा0 में कंगना ने स्वर्ण, आरज़ू ने रजत। 62-66 किग्रा0 में श्रेया चौधरी ने स्वर्ण,अग्रिमा शर्मा ने रजत पदक जीता। इनके अलावा भी कई वर्गो में खिलाड़ियो ने पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहराया। राष्ट्रीय रेफरी सोनवीर सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह मे मुख्य अतिथि नगर विधायक राजीव गुम्बर ने विजेता खिलाड़ियो को मेडल पहनाकर सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर डॉ. अतुल सिन्हा, सहारनपुर मंडल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता, उप क्रीडाधिकारी शामली अश्वनी कुमार त्यागी ने विजेता खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। निर्णायक मंडल में सोनवीर सिंह, आकाश चौधरी, अमर सिंह ,पंकज कुमार, अविनाश चोपड़ा, अंगद सिंह रहे। प्रतियोगिता मे रविकान्त धीमान, पूजा, मनोज कुमार आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन जिला वुशू संघ सहारनपुर के सचिव व राष्ट्रीय रेफरी सोनवीर सिंह की देख रेख मे किया गया।
0 टिप्पणियाँ