12 फरवरी को चौधरी अजित सिंह की जयंती पर छपरौली में होने वाली महारैली ऐतिहासिक होगी- चौ नीरपाल
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- हकीक़त नगर कैंप कार्यालय पर कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ नीरपाल सिंह ने कहा कि 12 फ़रवरी को छपरौली में किसानों की बुलन्द आवाज़ पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह की भव्य प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी मूर्ति अनावरण व महारैली को संबोधित करेंगे।महारैली में आस पास के सभी जनपदों के प्रत्येक गाँव से बड़ी संख्या में लोग हिस्सा लेंगे। इसके अलावा दूर दराज़ से लोग बसों से और आसपास के गांवों से ट्रैक्टरों ट्रालियों द्वारा पहुंचेंगे। कार्यक्रम के सफलता के लिए गाँव-गाँव जाकर प्रचार किया जाएगा। राष्ट्रीय महासचिव विजय कौशिक व युवा जिलाध्यक्ष पुनीत चौधरी ने कहा कि 12 फरवरी को छपरौली में होने वाली महारैली को सफल बनाने के लिए 12 फरवरी को सहारनपुर में होने वाले किसान सम्मान व खिलाड़ियों का सम्मान समारोह स्थगित कर दिया गया है।अब यह कार्यक्रम मार्च में किया जाएगा। बैठक में खेल प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष अरविंद मलिक,योगेश चौधरी, चौ श्याम सिंह,आरिफ मलिक आदि उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ