प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष / महिला जूडो प्रतियोगिता का सहारनपुर में हुआ आगाज
प्रतियोगिता के अवसर पर जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के द्वारा अभिनन्दन समारोह आयोजित
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष / महिला जूडो प्रतियोगिता का आगाज हो गया। जिसमे कई मंडलो से खिलाड़ियो के द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रतियोगिता के अवसर पर जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह में उ.प्र. के प्रथम खेल विश्वविद्यालय के कुलपति मेजर जनरल दीप अहलावत (से. नि.) का भव्य स्वागत किया गया।
डॉ. अतुल सिन्हा क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर के दिशा निर्देशन में डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, सहारनपुर के जूडो हॉल में आयोजित तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष / महिला जूडो प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह एवं जिला ओलम्पिक संघ सहारनपुर के द्वारा आयोजित अभिनन्दन समारोह में मुख्य अतिथि मेजर जनरल दीप अहलावत (से. नि.), कुलपति खेल विश्वविद्यालय मेरठ को जिला ओलम्पिक संघ के अध्यक्ष व पूर्व राज्यमंत्री संजय गर्ग ने बुके एवं क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर डॉ. अतुल सिन्हा ने अंगवस्त्र भेट कर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि मां शाकुम्भरी विश्वविद्यालय सहारनपुर की कुलपति प्रोफेसर वाई विमला एवं कर्नल लवदीप यादव को डॉ. रीता बोरा ने बुुके एवं रिदम गुप्ता ने अंगवस्त्र भेट कर स्वागत किया। कर्नल लवदीप यादव को जिला ओलम्पिक संघ के सचिव प्रोफेसर सन्दीप गुप्ता एवं जिला जूडो संघ सहारनपुर के सचिव दीपक गुप्ता ने माला पहनाकर स्वागत किया। पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग को उप क्रीडाधिकारी शामली अश्वनी कुमार त्यागी एवं प्रधानचार्य संजय गुप्ता ने माला पहनाकर स्वागत किया।सहारनपुर मण्डल ओलम्पिक संघ के सचिव डॉ. अशोक कुमार गुप्ता एवं क्षेत्रीय क्रीडाधिकरी सहारनपुर डॉ. अतुल सिन्हा को मुस्तकीम अंसारी एवं रविकान्त धीमान ने माला पहनाकर स्वागत किया। डा0 वाई के0 गुप्ता एवं अजीत गुर्जर को अलंकार किशोर ने माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों एवं गणमान्य व्यक्तियों द्वारा संयुक्त रूप से पंडित दीन दयाल उपाध्याय जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रजव्वलन कर प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर योग प्रदर्शन एवं हिन्दुस्तान स्काउट एण्ड गाईड विद्यार्थियों द्वारा सभी अतिथियों को सैल्यूट किया गया। जिला स्काउट सचिव सहारनपुर मुस्तकीम अंसारी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया। पं0 दीन दयाल प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष / महिला जूडो प्रतियोगिता के पहले दिन महिला वर्ग मे आयोजित हुए मुकाबलो में -44 किग्रा0 में शगुन कश्यप सहारनपुर ने स्वर्ण, अकरिती मुरादाबाद ने रजत, श्रद्वा मित्तल सहारनपुर व खुशी मेरठ ने कांस्य पदक। -48 किग्रा0 में अंजलि मेरठ स्वर्ण, दाक्षी गुप्ता सहारनपुर रजत, सोनाली भारद्वाज कानपुर व संजना कानपुर ने कांस्य पदक जीतकर अपने मंडल का नाम रोशन किया। इस अवसर पर राजकुमार क्रीडाधिकारी बिजनौर प्रतियोगिता निदानकर्ता अधिकारी, डा0 योगेश कुमार गुप्ता, चौधरी नीरपाल, सुधीर जोशी, शेर सिंह, सुषमा बजाज, पुने गर्ग, सुनिल कुमार, लाल धर्मेन्द्र प्रताप, यशपाल सिंह पुण्डीर, सोहनवीर सिंह,अलंकार किशोर, संजय गुप्ता, कुमार योगेश, सुनील गुप्ता, गौरव कपिल, अमित चौधरी, आशीष, गौरव चौहान, फुरकान, प्रियंका चौहान, अनुल कुमार, सुनिता चौधरी, पंकज, मनोज प्रजापति, अतुल गुप्ता, मोहित शर्मा, निशू राणा, अमित त्यागी, अनिल भाटी, बृजेश कुमार, सुप्रिया रानी, प्रदीप शर्मा, जयेन्द्र कुमार,अक्षित धीमान आदि उपस्थित रहे। प्रतियोगिता व अभिनंदन समारोह का सफल संचालन अन्तरराष्ट्रीय रेफरी व सहारनपुर जिला जूडो संघ के सचिव दीपक गुप्ता के द्वारा किया गया।
0 टिप्पणियाँ