Ticker

6/recent/ticker-posts

विकास की दृष्टि से नयी करवट ले रहा सहारनपुर - महापौर

 विकास की दृष्टि से नयी करवट ले रहा सहारनपुर - महापौर

वार्ड 30 व वार्ड 54 में किया महापौर ने सीसी रोड व पंप रिबोर कार्य का शुभारंभ

सहारनपुर-महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज वार्ड नंबर 30 में 35 एच पी के पंप और सीसी रोड तथा वार्ड नंबर 54 में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ नारियल फोड़कर व रिबन काटकर किया। वार्ड 30 में नगर विधायक राजीव गुंबर व पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन तथा अनेक पार्षदों सहित गणमान्य लोग भी शामिल रहे।

महापौर डॉ. अजय कुमार व नगर विधायक राजीव गुंबर ने वार्ड 30 में 35 एच पी के पंप रिबोर कार्य तथा सीसी रोड निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर व रिबन काटकर शुभारंभ किया। महापौर व नगर विधायक ने वेद मंत्रोच्चार के बीच पूजा अर्चना कर कार्य का शुभारंभ किया। सीसी रोड पर करीब 15 लाख रुपये व्यय होंगे। जबकि पंप रिबोर पर करीब तीस लाख रुपये व्यय आयेगा। इसके अलावा महापौर डॉ. अजय कुमार ने वार्ड 54 में दस लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड के कार्य का नारियल फोड़कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर महापौर डॉ. अजय कुमार ने कहा कि महानगर सहारनपुर विकास की दृष्टि से नयी करवट ले रहा है। शहर में पंप निर्माण व रिबोर के अलावा गली गली में सीसी सड़कों का निर्माण कराया जा रहा है। नगर निगम का प्रयास है कि शहर के हर नागरिक को अधिक से अधिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। उन्होंने शहर में विकास का रथ आगे बढ़ाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया।  नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि प्रदेश में विकास की बयार बह रही है और सहारनपुर भी उस बयार के साथ तेजी से तरक्की कर रहा है। आज शहर के चारों ओर हाइवे और बाईपास का जाल बिछ गया है। इस दौरान महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, भाजपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पार्षद नीरज शर्मा, अनिल मित्तल, मंडल अध्यक्ष विजय वर्मा, कलीम, गोपाल मेहंदीरत्ता व जावेद आदि शामिल रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डॉ. नरेश नौसरान फेलोशिप ऑफ डायबिटीज इंडिया" की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित