स्पिक मैके के द्वारा कार्यक्रम में पद्मश्री उस्ताद शाहिद परवेज़ जी ने दी प्रस्तुति
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर - स्पिक मैके पाईंनवुड हेरिटेज क्लब एवम सहारनपुर स्पिक मैके चेप्टर के संयुक्त तत्वावधान मे पद्मश्री उस्ताद शाहिद परवेज़ जी की सितार वादन की प्रस्तुति संपन्न हुई.आई आई टी रूड़की पधारे उस्ताद शाहिद जी सहारनपुर स्पिक मैके के विनम्र निवेदन पर सहारनपुर मे प्रस्तुति देने को सहर्ष स्वीकारा जिसे समन्वयक पंकज मल्होत्रा एक बड़ी उपलब्धि मानते है!
इस अवसर पर सुमित राजेश महाजंन, सी डी ओ सहारनपुर ने कहा कि उनके जैसे विश्वविख्यात कलाकारों का सहारनपुर मे प्रस्तुति देना बड़ी बात और स्पिक मैके सहारनपुर के प्रयास से भारतीय संस्कृति एवम कला युवाओ तक पहुँच रही है.उस्ताद जी ने बच्चो को भारतीय शास्त्रीय संगीत के बारे मे सजग जानकारी देते हुए कहा कि इस संगीत को ह्रदय से सुने और आत्मसात करे राग शुद्ध सारंग मे आलाप जोड़, झाला के साथ शानदार परमपरागत गत प्रस्तुत की.तबले पर संगत पंडित मिथलेश झा ने की. प्रधानाचार्य संजीव जैन ने सभी कलाकारों का धन्यवाद करते हुए स्पिक मैके को इस सफल प्रयास के लिए बधाई दी.
0 टिप्पणियाँ