प्रदेश स्तरीय सब जूनियर बालिका बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सहारनपुर मे कल होगा आगाज
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर- प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर (बालिका) बॉक्सिंग प्रतियोगिता का सहारनपुर मे कल आगाज होगा। जिसमें लगभग 18 मण्डल से बॉक्सिंग खिलाडी प्रतिभाग कर पदक जीतने के लिए अपने पंच की ताकत दिखाएंगे। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. अतुल सिन्हा, क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर मण्डल के दिशा निर्देशन में किया जायेगा।
खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के समन्वय से प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर (बालिका) बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 12 से 15 फरवरी, 2025 तक डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में किया जायेगा। प्रतियोगिता में उ0प्र0 से 18 मण्डल सहारनपुर, मेरठ, मुरादाबाद, चित्रकूटधाम बांदा, वाराणसी, प्रयागराज, आगरा, लखनऊ, बरेली, बस्ती, अयोध्या, देवीपाटन गोण्डा, झांसी, अलीगढ, आजमगढ़, विन्ध्याचल, कानपुर, गोरखपुर मण्डलों के खिलाड़ी प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन करेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. अतुल सिन्हा, क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर मण्डल के दिशा निर्देशन में किया जा रहा है। प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर के द्वारा काफी तैयारियां की गई है। प्रतियोगिता का शुभारम्भ सहारनपुर के जिलाधिकारी मनीष बंसल के द्वारा किया जायेगा। प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर (बालिका) बॉक्सिंग प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद कुमार समेत 12 निर्णायको व ऑफिशियल्स का योगदान रहेगा। प्रतियोगिता मे विजेता खिलाड़ियो को पुरस्कार देकर सम्मानित किया जायेगा।
0 टिप्पणियाँ