तीन दिवसीय शिविर में पर्यावरण के प्रति किया जागरूक
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर-महानगर की प्रमुख शिक्षण संस्था महाराज सिंह कॉलेज सहारनपुर की एनएसएस इकाई प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन का शुभारंभ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव कुमार, डॉ सोनी मित्तल एवं डॉ अमित कुमार बालियान द्वारा संयुक्त रूप से मां सरस्वती और स्वामी विवेकानंद के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर एवं एनएसएस गीत का गायन कर किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. गोविंद चैधरी ने सभी स्वयंसेवकों को पर्यावरण के बारे में जानकारी दी। उन्होंने सभी का पर्यावरण एवं प्रकृति के अनुरूप जीवन यापन करने आ आह्वान किया। उन्होंने पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए भी प्रेरित किया। पूर्व स्वयंसेवी आशु वालिया ने स्वयंसेवियों को राष्ट्रीय सेवा योजना और समाज सेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने का आह्वान किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए राष्ट्रीय सेवा योजना के महत्व को भी बताया। पूर्व स्वयंसेवी शिवकुमार ने सभी को अनुशासन का पाठ पढ़ाया। इसी कड़ी में सभी रासेयो ने गांव चक हरेटी में पर्यावरण संरक्षण को रैली का आयोजन किया। कार्यक्रम का संचालन आशी और पारुल ने किया। तत्पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई जिसमें उनके द्वारा किए गए नृत्य को सभी सराहा। इस अवसर पर नेहा, संजना, भावना, सभ्यता, सुहानी, लक्ष्मी, कुणाल, आस्था, अफ्सा सुन्नी, जाफर, अन्नू, अर्श, आदित्य, शुभम, अभिनव, अजरा, गायित्री, अंजली, वंशिका, ईशा, कृतिका, आस मोहमद, महिमा, सुहानी, अलीशा, मुस्कान, पायल, लक्षिता, श्लोक, शानू, बोबी आदि मौजूद रहे।
0 टिप्पणियाँ