Ticker

6/recent/ticker-posts

मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में सहारनपुर मंडल की बॉक्सिंग टीम चयनित

मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में सहारनपुर मंडल की बॉक्सिंग टीम चयनित

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर- मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में बॉक्सिंग खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में चयनित सब जूनियर बालक बॉक्सिंग खिलाड़ी लखनऊ मे होने वाली प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता मे सहारनपुर मंडल का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब जूनियर बालक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन 13 से 16 फरवरी 2025 तक लखनऊ मे किया जायेगा। जिसमें प्रतिभाग करने हेतू मंडल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में किया गया। मंडल स्तरीय चयन ट्रायल क्षेत्रीय क्रीडाधिकारी सहारनपुर मंडल के दिशा निर्देशन मे सहायक प्रशिक्षिका अरुणा की देख रेख मे सम्पन कराया गया। 
मंडल स्तरीय चयन ट्रायल में आरव कुनाल, पुनीत कुमार, सार्थक त्यागी, धीरज कुमार, शांतनु पुण्डीर, आयुष आर्य, अर्पित आर्य, वंश, अभिनव कुमार, विक्रांत, सोर्य राणा (सभी सहारनपुर) व अभिमन्यु मलिक, प्रीत कुमार (शामली) का चयन किया गया। खिलाड़ियों का चयन बॉक्सिंग के वरिष्ठ खिलाड़ी प्रताप सिंह के द्वारा किया गया। चयन ट्रायल में एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेन्द्र प्रताप, कुश्ती कोच आदेश, वेटलिफ्टिंग कोच जयेन्द्र कुमार, बृजेश कुमार, आशीष कुमार, अरुण कुमार योगी, उदित आत्रेय, तबरेज अहमद, श्याम राणा आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जमीअत उलमा-ए-हिंद का नया सदस्यता ऐप लॉन्च,