ग्लोकल विश्वविद्यालय के छात्र- छात्राओं ने श्रमदान के लिए लोगों को किया जागरूक
रिपोर्ट अमान उल्ला खान
सहारनपुर- ग्लोकल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. पी. के. भारती की प्रेरणा और कुलसचिव प्रोफेसर शिवानी तिवारी की अनुप्रेरणा तथा कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर शोभा त्रिपाठी और डॉक्टर संजीव नांदल के संयोजन मे टोडरपुर गांव के प्रधान मुबारिक जी के सहयोग से टोडरपुर के क्षेत्र में श्रमदान किया गया। इस शिविर में दोनों यूनिट के 100 - 100 छात्रों ने सहभागिता की।
सर्वप्रथम छात्र- छात्राओं ने अपना श्रमदान करते हुए वहां के एक मैदान की साफ सफाई की। इसके उपरांत बच्चों ने टोलियों में जाकर घर-घर क्षय उन्मूलन,जल संचयन व सीखे गए सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में बताया। अपराहन सत्र अकादमिक सत्र रहा। इसके मुख्य अतिथि सीए ए पी सिंह रहे। इन्होंने छात्रों को प्रोत्साहिन वक्तव्य दिया और जल संचयन के विषय पर काव्य पाठ किया। इसमें कई ग्राम के प्रधानों को बुलाकर जल संचयन, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट,और क्षय उन्मूलन हेतु बताया गया। प्रधानों को बुलाने का उद्देश्य यह था कि उनके माध्यम से यह बात कई गांव तक पहुंचे। सभी प्रधानों ने जल संचयन की शपथ ली और अपने-अपने गांव में इस बात का अभियान चलाने का वादा किया।छात्रा अलका सिंह ने क्षय उन्मूलन के विषय में , छात्रा सलमा ने जल संचयन के विषय में और छात्रा सलोनी ने सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के बारे में बताया। छात्र आशु, छात्रा गज़ाला ने गीत गाया और सलमा ने नृत्य प्रस्तुत किया।इस अवसर पर चाटकी के प्रधान जाकिर प्रधान, दौलतपुर के प्रधान राव शाकिर, झंझेड़ी के प्रधान इसरार, रोगला हथौली के प्रधान पवन कुमार, चक जिदरपुर के प्रधान मुनेश कुमार, संदीप सहगल अध्यक्ष प्रधान संगठन, चौधरी अख्तर हसन टोडरपुर, चौधरी जुनैद दबकेरा, मेघपाल कंबोज हरिपुर, उस्मान वारिद अध्यक्ष नूर ग्रुप, टोडरपुर पुलिस चौकी से पुष्पेंद्र कुमार और जितेंद्र सिंह ग्लोकल के पी.एस . वी.सी. अमित फ्रांसिस, उस्मान चौधरी, पंकज कुमार, नीरज और अनुज उपस्थित रहे। इस समस्त कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर शोभा त्रिपाठी ने किया और धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर संजीव नांदल ने किया।
0 टिप्पणियाँ