Ticker

6/recent/ticker-posts

राष्ट्रीय सब जूनियर रग्बी सेवेंस चैम्पियनशिप के लिए सहारनपुर की चार बालिकाओं का हुआ चयन

 राष्ट्रीय सब जूनियर रग्बी सेवेंस चैम्पियनशिप के लिए सहारनपुर की चार बालिकाओं का हुआ चयन,

 सहारनपुर की रग्बी प्रशिक्षक मानसी स्वामी उत्तर प्रदेश राज्य टीम की प्रशिक्षक नियुक्त

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-ग्वालियर में होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर रग्बी सेवेंस चैम्पियनशिप के लिए सहारनपुर की चार बालिकाओं का चयन उत्तर प्रदेश की टीम मे होने पर व सहारनपुर की रग्बी प्रशिक्षक मानसी स्वामी को उत्तर प्रदेश राज्य टीम की प्रशिक्षक नियुक्त किये जाने पर जिला रग्बी एसोसिएशन सहारनपुर के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी। 

जिला रग्बी एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव संजय कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय सब जूनियर रग्बी सेवेंस चैम्पियनशिप का आयोजन ग्वालियर में 11 से 12 फरवरी 2025 तक किया जायेगा। जिसमें उत्तर प्रदेश की टीम में सहारनपुर की नेहा, महक सैनी, परीक्षा व रिया का चयन किया गया व सहारनपुर की रग्बी प्रशिक्षक मानसी स्वामी को उत्तर प्रदेश राज्य टीम की प्रशिक्षक नियुक्त किया गया। उन्होने बताया कि सहारनपुर जनपद से चयनित इन चार खिलाड़ियों का चयन वाराणसी में संपन हुई उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय प्रतियोगिता व लखनऊ में आयोजित हुए राज्य प्रशिक्षण शिविर में किये गए शानदार प्रदर्शन की बदौलत किया गया। जिला रग्बी एसोसिएशन सहारनपुर के सचिव संजय कुमार ने कहा कि सहारनपुर जिले से चयनित चारो खिलाड़ी राष्ट्रीय सब जूनियर रग्बी सेवेंस चैम्पियनशिप मे शानदार प्रदर्शन कर सहारनपुर का नाम जरुर रोशन करेगी। राष्ट्रीय सब जूनियर रग्बी सेवेंस चैम्पियनशिप के लिए सहारनपुर की चार बालिकाओं का चयन होने पर व सहारनपुर की रग्बी प्रशिक्षक मानसी स्वामी को उत्तर प्रदेश राज्य टीम की प्रशिक्षक नियुक्त किये जाने पर जिला रग्बी एसोसिएशन सहारनपुर के अध्यक्ष पारस छाबड़ा, सचिव संजय कुमार, एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप,जोगेंद्र सिंह, सतीश कुमार, संजीव कुमार समेत जिला रग्बी एसोसिएशन सहारनपुर के पदाधिकारियों ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

यूपी की स्पीड और स्किल बनाएगी नम्बर वन अर्थव्यवस्था  श्री योगी आदित्यनाथ