Ticker

6/recent/ticker-posts

गृहकर जलकर विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर अपर नगरायुक्त नगर निगम से मिले व्यापारी

गृहकर जलकर विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर अपर नगरायुक्त नगर निगम से मिले व्यापारी

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-गृहकर जलकर विभाग से सम्बन्धित समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर सहारनपुर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल महानगर इकाई का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष विवेक मनोचा व वरिष्ठ महामंत्री स. सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला के नेतृत्व में अपर नगरायुक्त नगर निगम, राजेश यादव से उनके कार्यालय में मिला।

व्यापार मण्डल के अध्यक्ष विवेक मनोचा व वरिष्ठ महामंत्री स. सुरेन्द्र मोहन सिंह चावला ने अपर नगरायुक्त राजेश यादव को महानगर की विभिन्न समस्याओं जैसे गृहकर व जलकर विभाग द्वारा अत्यधिक टैक्स भेजे जाने से अवगत कराया। जिस पर अपर नगरायुक्त ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि किसी भी व्यापारी का उत्पीड़न नहीं किया जायेगा तथा समस्याओं का त्वरित निस्तारण कराया जायेगा।प्रतिनिधिमंडल में  महामंत्री पुनीत चौहान, कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी, अशोक छाबडा, दीपक खेड़ा, अनुभव शर्मा, पुनीत चौहान, अनिल गुप्ता, गुलशन अनेजा, मुकेश दत्ता, फरजान उल हक, सरदार गुरविन्दर सिंह, मदन लाम्बा, संजीव भारती, स. होशियार सिंह, अशोक नारंग, पवन कुमार, सुनील अरोड़ा, देवेन्द्र चडढा, मनोज बमन, तुषार मारवाह शामिल रहे।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

डॉ. नरेश नौसरान फेलोशिप ऑफ डायबिटीज इंडिया" की प्रतिष्ठित उपाधि से सम्मानित