Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश राज्य यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतू सहारनपुर जिले की टीम चयनित

उत्तर प्रदेश राज्य यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग हेतू सहारनपुर जिले की टीम चयनित

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-एथलेटिक्स खेल के जिला स्तरीय चयन ट्रायल में खिलाड़ियो ने भाग लेकर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया। चयन ट्रायल में चयनित खिलाड़ी सहारनपुर जनपद की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे।  

जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सह सचिव प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने बताया कि 20वीं उत्तर प्रदेश राज्य यूथ एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 01 व 02 मार्च 2025 को उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ के तत्वाधान मे लखनऊ होना प्रस्तावित है। उक्त प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के तत्वाधान मे आज डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर मे एथलेटिक्स कोच लाल धर्मेंद्र प्रताप के निर्देशन मे जिला एथलेटिक्स टीम का चयन किया गया। चयन ट्रायल का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह विश्वविधालय, मेरठ के भूतपूर्व क्रीड़ाधिकारी व अन्तरराष्ट्रीय खेल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता के द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। अन्तरराष्ट्रीय खेल अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने कहा की सहारनपुर के कई खिलाड़ी एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं मे पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा चुके है। उन्होने कहा कि अनुशासन व खेल भावना से खेलने वाले खिलाड़ियों की हमेशा जीत होती है।
प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने बताया कि चयन ट्रायल में बालिका वर्ग में 100 मीटर बाधा दौड़ और ऊंची कुद इवेंट मे रिया चौधरी, एक हजार मीटर इवेंट में वंशिका कश्यप, एक हजार मीटर इवेंट में  विशु चौधरी, लंबी कूद इवेंट में दिव्या सैनी, भाला फेंक इवेंट में कनक देवी का चयन किया गया जबकि बालक वर्ग मे 110 मीटर बाधा दौड़ इवेंट में आकाश, 110 मीटर बाधा दौड़ इवेंट में भानु, 100 और 200 मीटर इवेंट में जेनिथ, 100 मीटर इवेंट में अर्णव शर्मा, 200 और 400 मीटर इवेंट में लैविश सैनी, 400 मीटर इवेंट में सतनाम शेरवाल, एक हजार मीटर इवेंट में शोएब इरशाद, एक हजार मीटर इवेंट में अंशुल कुमार, चक्का फेंक इवेंट में विशेष कुमार, गोला फेंक इवेंट में बादल का चयन किया गया। चयन ट्रायल में चयन समिति के अध्यक्ष यशपाल सिंह पुंडीर के निर्देशन मे ईश्वरपाल सिंह मुखिया, लाल धर्मेंद्र प्रताप, दीपक शर्मा भगत, मनीष कुमार मौजूद रहे। चयनित खिलाड़ियों को जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष व पूर्व राज्य मंत्री संजय गर्ग, जिला एथलेटिक्स संघ की अध्यक्ष सुषमा बजाज,  जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सह सचिव प्रोफेसर संदीप गुप्ता, जूली पुंडीर, मुस्तकीम अंसारी, भूपेंद्र सिंह, गौरव चौहान, पोपिन कुमार, फरमान अली,  सुप्रिया रानी, अनिल भाटी, अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, बृजेश कुमार आदि ने शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

संत निरंकारी सेवादल ने चलाया देवीकुंड में सफाई अभियान