प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पहुँचे इंस्पेक्टर प्रेमवीर राणा व चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने की संस्था की तारीफ़
रिपोर्ट अमन मलिक
रामपुर मनिहारान- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय में त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
संतोष दीदी ने शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य को स्पष्ट करते हुए बताया कि शिव का अर्थ है 'कल्याणकारी' शिव के साथ जुड़ी हुई रात्रि आध्यात्मिक रहस्यों की ओर संकेत है हमारे यहां बच्चे का जन्म अगर रात को भी होता है तो भी उसका जन्मदिन मनाते हैं परंतु शिव के साथ ही रात्रि का त्यौहार उस समय से मनाया जाता है जब यह सृष्टि विकारों के वशीभूत होकर अज्ञान अंधकार में होती है। तब पतित पावन परमपिता परमात्मा शिव इस सृष्टि में जन्म लेते हैं।मुख्य अतिथि पूर्व इंस्पेक्टर प्रेमवीर सिंह राणा ने कहा कि यहां का वातावरण देखकर बहुत सुंदर लगा हम तीन बार माउंट आबू राजस्थान भी गए हैं। बहुत सुंदर लगा वहां पर वास्तव में धरती का स्वर्ग है। 17 मार्च 2025 में भी हम माउंट आबू में एक कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। चेयरपर्सन प्रतिनिधि कुलदीप बालियान ने कहा का आज महाशिवरात्रि के इस पावन पर्व पर हम ब्रह्माकुमारी सेंटर पर आए बहुत सुंदर लगा।उन्होंने बताया कि जब दीदी रामपुर मनिहारान में आई थी हम बच्चे थे और हम रोजाना भोग प्रसाद खाने के लिए सेन्टर पर जाते थे। दीदी का व्यवहार बहुत सुंदर और यहां का संस्था का वातावरण पवित्रता भरा है। बी0के0 पूनम दीदी, संतोष राणा ने भी अपने विचार रखे। मंच संचालन बी.के. पूनम बहन ने किया। कार्यक्रम में बी.के. सुशील,बी.के. सचिन,महेंद् पांचाल,विकास पवार, जनक सिंह पवार, नाथी राम पँवार, विनोद शर्मा, राजकुमार ,डॉ जनक सिंह,विरेन्द्र चौधरी, बीके संगीता, अनुप सिंह पवार, जगपाल सिंह, सुभाष शर्मा, बीके सरिता आदि भाई बहने उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ