7-ए साइड हॉकी प्रीमियर लीग के लिए सहारनपुर के युगांत का चयन, राहुल टांक शगुन शाइनिंग स्टार टीम के कोच नियुक्त
रिपोर्ट मनोज कश्यप
सहारनपुर-कौशाम्बी मे आयोजित होने वाली 7-ए साइड हॉकी प्रीमियर लीग में खेलने के लिए सहारनपुर जनपद के युगांत यादव का चयन और हॉकी सहारनपुर के सचिव राहुल टांक को कोच नियुक्त किये जाने पर हॉकी सहारनपुर के पदाधिकारियो ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।
हॉकी सहारनपुर के सचिव राहुल टांक ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश हॉकी संघ द्वारा मान्यता प्राप्त प्रथम कौशाम्बी उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय अंडर 14 बालक 7-ए साइड हॉकी प्रीमियर लीग 2024-25 का आयोजन 08 एवं 09 फ़रवरी 2025 को कौशाम्बी में आयोजित होने जा रहा है। जिसमे हॉकी सहारनपुर के सचिव राहुल टांक को आयोजन समिति के द्वारा शगुन शाइनिंग स्टार टीम का टीम कोच नियुक्त नियुक्त किया गया है। जहां राहुल टांक कोच की भूमिका में होंगे वहीं सहारनपुर जनपद के हॉकी खिलाड़ी युगांत यादव भी शगुन शाइनिंग स्टार टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 7-ए साइड हॉकी प्रीमियर लीग 2024-25 में खेलते हुए नजर आयेंगे। उन्होने बताया कि युगांत यादव जो लॉर्ड कृष्णा इंटरनेशनल एकेडमी गागलहेडी में कक्षा 7 का छात्र है वह राहुल टांक के द्वारा संचालित हीरोज हॉकी एकेडमी सहारनपुर का होनहार हॉकी खिलाड़ी है। हॉकी सहारनपुर के सचिव राहुल टांक ने बताया कि प्रथम कौशाम्बी उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय अंडर 14 बालक 7-ए साइड हॉकी प्रीमियर लीग 2024-25 को आरम्भ करने से पूर्व नवम्बर माह में कौशाम्बी में एक चयन ट्रायल का आयोजन किया गया था। जिसमें उत्तर प्रदेश से लगभग 100 हॉकी खिलाड़ियों ने भाग लिया था। चयन ट्रायल में सहारनपुर जनपद के हॉकी खिलाड़ी युगांत का चयन हुआ था। उन्होने बताया चयन ट्रायल में चुने गए 50 खिलाड़ियों से पांच टीमें बनाई गई हैं और पांच टीमो के लिए पांच कोच उत्तर प्रदेश के अलग अलग जिलों से आमंत्रित किए गए है। जिस में मेरा नाम भी शामिल है। हॉकी सहारनपुर के सचिव राहुल टांक ने प्रथम कौशाम्बी उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय अंडर 14 बालक 7-ए साइड हॉकी प्रीमियर लीग के आयोजन सचिव मोहम्मद जावेद के प्रयासो की जमकर सराहना की। 7-ए साइड हॉकी प्रीमियर लीग के लिए सहारनपुर जनपद के हॉकी खिलाड़ी युगांत का चयन होने व हॉकी सहारनपुर के सचिव राहुल टांक को कोच नियुक्त किये जाने पर हॉकी सहारनपुर के अध्यक्ष डॉक्टर करण सिंह सैनी, उपाध्यक्ष सुनील सैनी, सह उपाध्यक्ष विवेक सोम, कोषाध्यक्ष हर्षित धीमान, उपसचिव मेनका टॉक ने खुशी व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी।
0 टिप्पणियाँ