Ticker

6/recent/ticker-posts

महापौर ने किया 50 लाख के विकास कार्यो का शुभारंभ

 महापौर ने किया 50 लाख के विकास कार्यो का शुभारंभ

तीन वार्डो में चार सड़कों एवं एक पार्क के निर्माण कार्य की हुई शुरुआत

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज महानगर के तीन वार्डो में चार सड़कों एवं एक पार्क के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। निर्माण कार्यो पर करीब 50 लाख रुपये की लागत आयेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नगर निगम शहर में लगातार विकास कार्यो को गति दे रहा है।

महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज तीन वार्डो में 50 लाख रुपये के विकास कार्यो का वेद मंत्रोच्चार के बीच सड़क पर नारियल फोड़कर व गेंती मारकर शुभारंभ किया। उन्होंने वार्ड 15 में एक सड़क निर्माण, वार्ड 48 में दो सड़कों के निर्माण एवं एक पार्क का निर्माण तथा वार्ड 39 में एक सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत की। महापौर डॉ. अजय कुमार ने उक्त निर्माण कार्यो की शुरुआत करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में नगर निगम महानगर में  विकास कार्यो को गति दे रहा हैं। सड़कों एवं नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि निगम अपने नागरिको को बेहतर से बेहतर सुविधाएं देने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इस दौरान स्थानीय पार्षद राजू जाटव, दिग्विजय चौहान, राजकुमार शर्मा तथा क्षेत्र के प्रबुद्धजन मौजूद रहे।

-

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

उत्तर प्रदेश विधानसभा पंचायती राज समिति की बैठक में विधायक उमर अली खान ने उठाई क्षेत्र की समस्याएं