Ticker

6/recent/ticker-posts

भारतीय किसान पथिक और अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने मनाई स्वतंत्रता सेनानी वीर विजय सिंह पथिक की 144 वी जयंती

भारतीय किसान पथिक और अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा ने मनाई स्वतंत्रता सेनानी वीर विजय सिंह पथिक की 144 वी  जयंती

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर-भारतीय किसान पथिक और अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा की ओर से गुर्जर भवन मे आयोजित  कार्यक्रम में देश के महान स्वतंत्रता सेनानी वीर विजय सिंह पथिक की 144 वी  जयंती मनाई गई 

भाकियू पथिक  राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी ने कहा की विजय सिंह पथिक का असली नाम भूप सिंह गुर्जर था लेकिन 1915 मे लाहौर मे नाम बदल कर विजय सिंह पथिक कर लिया था विजय सिंह पथिक का जन्म उत्तार प्रदेश  बुलंदशहर के गांव गुठावली मे 27 फरवरी 1882 मे हुआ था  विजय सिंह पथिक ने 1920 मे बिजौलिया किसान आन्दोलन की शुरुआत की थी राजस्थान में किसान आनदोलन की लहर से ब्रिटिश सरकार डर  गई थी  उनहोंने किसानों के 84 मे से 35 लागते माफ कर दी थी  भारत सरकार ने विजय सिंह पथिक की स्मृति में डाक टिकट भी जारी किया था  पथिक के नेतृत्व में चलाये अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा  उत्तर प्रदेश अध्यक्ष राहुल गुर्जर ने कहा की  बिजौलिया किसान आन्दोलन को इतिहासकार देश का पहला सत्याग्रह मानते हैं इनहोने साहित्य पर किताबें लिखी पथिक जी से प्रेरणा लेकर युवाओं को उनके पद चिन्हों पर चलना चाहिए  भाकियू पथिक सरकार ने माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ जी के नाम मंडल आयुक्त को ञापन सौपा जिसमे वीर विजय सिंह पथिक जी की जंयती 27 फरवरी को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाये  , वीर विजय सिंह पथिक जी की फोटो सरकारी कार्यालयों में लगाई जाये,  वीर विजय सिंह पथिक के नाम स्कूल, कालेज, स्मारक,  सडकों चौराहे के नाम घोषित किया जाये ञापन देने वालो मे राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चौधरी, राहुल गुर्जर प्रदेश अध्यक्ष, बिटटू चौधरी, संजय खटाना, शेर सिंह गुर्जर, राकेश, मोनित,,प्रताप एडवोकेट, भारत,  प्रिश चौधरी   सुरेन्द्र, रविन्द्र,  विकास,  सुभाष, मांगेराम शर्मा,  सोमवीर राणा संजय खटाना , सुशील, मामचनद,  , निखिल, कुलदीप, रविन्द्र, देवेन्द्र, निशानत, भूपेन्द्र चौधरी, कुलदीप आदि मौजूद रहे

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मां गंगा की पूजा-अर्चना कर मुख्यमंत्री ने संगम तट पर प्रारंभ किया स्वच्छता अभियान