पतंग की डोर से ना कटे जीवन की डोर – विवेक मनोचा
सहारनपुर-जितना चाइनीज मांझा बनाने वाले दोषी है उतना ही खरीदने वाले व उपयोग करने वाले भी दोषी हैं|शासन व प्रशासन को भी व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ मिलकर चाइनीज मांझे के विरोध में अभियान चलाने की आवश्यकता है|
रेलवे रोड स्थित स्थानीय व्यापार भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए महानगर अध्यक्ष विवेक मनोचा जी ने कहा कि यदि हमारे व्यापार मंडल का कोई भी व्यापारी चाइनीज मांझे की बिक्री करता हुआ पाया गया तो तत्काल उसकी सदस्यता रद्द करते हुए उसे संगठन से निष्कासित कर दिया जाएगा| उन्होंने कहा कि जितना चाइनीज मांझा बनाने वाले दोषी है उतना ही खरीदने वाले व उपयोग करने वाले भी दोषी हैं|शासन व प्रशासन को भी व्यापारी प्रतिनिधियों के साथ मिलकर चाइनीज मांझे के विरोध में अभियान चलाने की आवश्यकता है जहां व्यापार मंडल घाटोली मिलावट खोरी के खिलाफ रहा है उसी कड़ी में चाइनीज मांझे से होने वाली हानि के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करता रहा है| सहारनपुर युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक खेड़ा वह अध्यक्ष अनुभव शर्मा ने पत्रकार बंधुओ को संयुक्त रूप से आश्वासन दिया कि युवा व्यापार मंडल के सभी साथी विभिन्न बाजारों में जाकर अपने व्यापारी साथियों अपील करेंगे की अपने परिवार जनों मित्रों व अपने प्रतिष्ठानों पर कार्य करने वाले कर्मचारी पतंग उड़ाते हुए चाइनीज मांझे का उपयोग ना करें तथा राष्ट्र निर्माण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए सभी स्वास्थ्य एवं सुरक्षित रहें| कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष विनीत चौहान द्वारा किया गया वह महामंत्री कुबेर नरूला ने पत्रकार बंधुओ व युवा साथियों को #boycottchinesemanjha छुपी हुई पतंगे वितरित की गई| कार्यक्रम में महानगर कोषाध्यक्ष सुधीर मिगलानी मंडल अध्यक्ष संजय भसीन आरके मल्होत्रा नीरज जैन मुकेश धनगर देवेंद्र चढ़ा तथा युवा व्यापारियों में युवा संयोजक आचमन मनोचा तुषार गोयल अश्विनी कश्यप करण चावला तुषार मरवा जितेश नागपाल लव पचनंद सिद्ध बग्गा वैभव पुरी अक्षय बत्रा मोहम्मद तनवीर मोनू सिंह कौशल भारद्वाज आकाश वर्मा ग्रंथ तनेजा रोहित बजाज नैतिक कपूर आदि उपस्थित रहे|
0 टिप्पणियाँ