Ticker

6/recent/ticker-posts

आम आदमी की उन्नति के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी- भगत सिंह वर्मा

आम आदमी की उन्नति के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी- भगत सिंह वर्मा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

देवबंद - उत्तर प्रदेश की 25 करोड़ जनता की उन्नति के लिए उत्तर प्रदेश का चार भागों में बंटवारा जरूरी है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर 8 करोड़ जनता की उन्नति के लिए पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। 
जमीयत उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष हजरत मौलाना अरशद मदनी साहब से उनके निवास पर भगत सिंह वर्मा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल मिला। हजरत मौलाना अरशद मदनी साहब से वार्ता करते हुए भारतीय किसान यूनियन वर्मा व पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे बड़ा राज्य है। जनसंख्या की दृष्टि से दुनिया के मात्र तीन देश चीन भारत और अमेरिका उत्तर प्रदेश से बड़े हैं। बाकी 195 देश उत्तर प्रदेश से छोटे हैं। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था चौपट है। बड़ा राज्य होने के कारण उत्तर प्रदेश गरीबी महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी अव्यवस्था व गुंडागर्दी की चपेट में है। आजादी से अब तक पश्चिमी उत्तर प्रदेश की लखनऊ और पूर्वांचल के नेता घोर उपेक्षा करते आ रहे हैं। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा नाम मात्र को है। उत्तर प्रदेश में दो एम्स है दोनों पूर्वांचल में हैं। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी और केंद्रीय यूनिवर्सिटी आईआईटी आईआईएम जैसी सभी संस्थाएं पूर्वांचल में है। जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले प्रदेश सरकार को 80% राजस्व देते हैं। बड़ा राज्य होने के कारण यहां अन्नदाता किसानों की घोर उपेक्षा की जा रही है। सरकार किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य तो दूर लागत मूल्य भी नहीं दिला पा रही है जिसके कारण किसान कर्ज बंद होकर आत्महत्या करने को मजबूर है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि लगातार गन्ना उत्पादन की लागत को देखते हुए गन्ने का लाभकारी मूल्य ₹700 कुंतल तत्काल घोषित किया जाए और चीनी मिलों से पिछले वर्ष का व इस वर्ष का गन्ना भुगतान और ब्याज तत्काल गन्ना किसानों को दिलाया जाए। वार्ता के दौरान जामिया उलेमा ए हिंद के अध्यक्ष माननीय हजरत मौलाना अरशद मदनी साहब ने कहा कि सभी की उन्नति के लिए उत्तर प्रदेश का विभाजन होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के विभाजन के लिए पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी भी सहमत थे। हजरत साहब ने कहा कि मोदी व योगी सरकार को अन्नदाता किसानों से वार्ता करके किसने की समस्याओं को हल करना चाहिए। वार्ता के दौरान पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय सलाहकार हाफिज मुर्तजा त्यागी राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी प्रदेश महामंत्री आसीम मलिक अंशुल चौधरी सुमित वर्मा उपस्थित रहे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

स्पिक मैके के द्वारा कार्यक्रम में पद्मश्री उस्ताद शाहिद परवेज़ जी ने दी प्रस्तुति