Ticker

6/recent/ticker-posts

वर्ल्ड कुराश चैम्पियनशिप मे सहारनपुर के कृष्णा शर्मा का बजा डंका, कांस्य पदक जीतकर देश का नाम किया रोशन

 वर्ल्ड कुराश चैम्पियनशिप मे सहारनपुर के कृष्णा शर्मा का बजा डंका, कांस्य पदक जीतकर देश का नाम किया रोशन 

 रिपोर्ट  मनोज कश्यप

सहारनपुर के कुराश खिलाड़ी कृष्णा शर्मा ने मंगोलिया मे चल रही वर्ल्ड कुराश चैम्पियनशिप मे कांस्य पदक जीतकर अपने देश का नाम रोशन कर दिया। वर्ल्ड कुराश चैम्पियनशिप मे कांस्य पदक जीतने पर जिला कुराश संघ के पदाधिकारियो ने खुशी व्यक्त करते हुए कृष्णा शर्मा को शुभकामनाएं दी। 

जिला कुराश एसोसिएशन, सहारनपुर के सचिव व कोच मोहित शर्मा ने बताया कि कुराश खेल मे सहारनपुर के होनहार खिलाड़ी कृष्णा शर्मा ने मंगोलिया मे चल रही वर्ल्ड कैडेट एंड जूनियर कुराश चैम्पियनशिप मे 38 किलो भार मे खेलते हुए कांस्य पदक जीतकर साबित कर दिया कि कुराश खेल मे सहारनपुर के खिलाड़ी किसी से पीछे नही है। उन्होने कृष्णा शर्मा के खेल की प्रंशसा करते हुए कहा कि सहारनपुर के इस लाल ने विश्व भर के खिलाड़ियो के बीच शानदार प्रदर्शन कर अपने खेल का लोहा मनवा दिया।  जिला कुराश एसोसिएशन के सचिव मोहित शर्मा ने द इंडियन कुराश एसोसिएशन के महासचिव विक्रान्त कुमार के प्रयासो की भी जमकर सराहना की जिनके दिशा निर्देशन मे कुराश खेल सहारनपुर समेत पूरे देश मे काफी लोकप्रिय हो रहा है।  उन्होने बताया कि वर्ल्ड कुराश चैम्पियनशिप मे सहारनपुर के दूसरे खिलाडी राघव मिड्ढा की फाइट कल होगी। 
जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अमित चौधरी ने बताया कि कृष्णा शर्मा आशा मॉडर्न इंटरनेशनल स्कूल का छात्र है। वर्ल्ड कुराश चैम्पियनशिप मे कृष्णा शर्मा ने कांस्य पदक जीतकर अपने खेल का परचम लहरा दिया। उन्होने कहा कि सहारनपुर आगमन पर कृष्णा शर्मा का भव्य स्वागत किया जायेगा।  वर्ल्ड कुराश चैम्पियनशिप मे कृष्णा शर्मा के कांस्य पदक जीतने पर जिला कुराश एसोसिएशन के सचिव व कोच मोहित शर्मा, जिला फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अमित चौधरी समेत जिला कुराश एसोसिएशन के पदाधिकारियो ने कृष्णा शर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

यूपी की स्पीड और स्किल बनाएगी नम्बर वन अर्थव्यवस्था  श्री योगी आदित्यनाथ