Ticker

    Loading......

सहारनपुर जिला हैंडबॉल संघ के तत्वाधान मे जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित

 सहारनपुर जिला हैंडबॉल संघ के तत्वाधान मे जिला स्तरीय चयन ट्रायल आयोजित

रिपोर्ट  मनोज कश्यप

सहारनपुर -जिला हैंडबॉल संघ के तत्वाधान मे आयोजित जिला स्तरीय चयन ट्रायल मे 13 महिला हैंडबॉल खिलाड़ियो का चयन किया गया। 
सहारनपुर मंडल हैंडबॉल संघ के सह सचिव प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि 43वीं उत्तर प्रदेश राज्य महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के तत्वाधान में वाराणसी में 17 से 19 नवंबर 2024 तक होना निर्धारित है, जिसमें सहारनपुर मंडल की हैंडबॉल टीम प्रतिभाग करेगी। उन्होने बताया कि आज सहारनपुर जिला हैंडबॉल संघ के तत्वाधान मे डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर मे जिला स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। चयन ट्रायल का शुभारंभ चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ के पूर्व क्रीड़ाधिकारी एवं अंतरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सहारनपुर मंडल हैंडबॉल संघ के सह सचिव प्रोफेसर संदीप गुप्ता ने बताया कि चयन ट्रायल मे छवि, प्राची, पायल, वर्तिका, कोमल, काकुल, शगुन, काजल, अंजली, पीयूष, आरती, उपासना, स्वाति का चयन किया गया। उन्होने बताया कि जिला स्तरीय चयन ट्रायल मे चयनित खिलाड़ी 14 नवंबर 2024 को आयोजित होने वाले मंडल स्तरीय चयन ट्रायल मे भाग लेंगी। खिलाडियों का चयन, चयन समिति अध्यक्ष रविकांत धीमान के निर्देशन मे लाल धर्मेंद्र प्रताप एवं पवनेश के द्वारा किया गया।इस अवसर पर सहारनपुर मंडल के क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना, यशपाल सिंह पुंडीर, रविकांत धीमान, लाल धर्मेंद्र प्रताप, पवनेश कुमारी, राखी आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

सालाना समागम के अंतिम दिन निकाला नगर कीर्तन