Ticker

6/recent/ticker-posts

योगी शासन में सहारनपुर शहर की सूरत बदली-महापौर

 योगी शासन में सहारनपुर शहर की सूरत बदली-महापौर

सुंदर विहार में महापौर ने किया सड़क निर्माण का शुभारंभ

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

सहारनपुर- महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज सुबह वार्ड 48 के सुंदर विहार में सीसी सड़क व नाली निर्माण का शुभारंभ किया। क्षेत्रीय लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए नगर निगम, महापौर और क्षेत्रीय पार्षद दिग्विजय चौहान का आभार जताया। 

वार्ड 48 के सुंदर विहार के एक हिस्से में सड़क निर्माण की मांग क्षेत्र के लोग काफी दिनों से कर रहे थे। आज महापौर डॉ. अजय कुमार ने वेद मंत्रोच्चार के बीच जमीन पर गेन्ती मारकर सड़क व नाली निर्माण का शुभारंभ किया। महापौर अजय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हम सबको आभार व्यक्त करना चाहिए उनके नेतृत्व में प्रदेश के शहरी विकास मंत्रालय के सहयोग से नगर निगम शहर के विकास और उसके सौंदर्यीकरण के लिए तेजी से कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि शहरी विकास की दृष्टि से प्रदेश सरकार ने नये आयाम स्थापित किये है। महापौर ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासन में सहारनपुर शहर और प्रदेश की सूरत बदली है।क्षेत्रीय लोगों ने सड़क निर्माण के शुभारंभ पर नगर निगम, महापौर अजय कुमार व पार्षद दिग्विजय चौहान का आभार व्यक्त करते हुए जोरदार स्वागत किया और महापौर को फूल मालाओं से लाद दिया। महापौर का स्वागत करने वालों में ठाकुर बलबीर सिंह नवीन लांबा, सतीश राणा, रोहित रोहिला, सुभाष सैनी, प्र्रेम गुप्ता, शिवम गुप्ता के अलावा भाजपा के क्षेत्रीय सह संयोजक अमित गर्ग आदि शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 सीबीएसई की राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता मे पर्यवेक्षक की भूमिका निभाने पर अमित चौधरी का हुआ भव्य स्वागत