Ticker

6/recent/ticker-posts

हॉकी के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल मे खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम

 हॉकी के मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल मे खिलाड़ियो ने दिखाया दमखम

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा आयोजित मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल मे खिलाड़ियो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का शानदार प्रदर्शन किया।  

सहारनपुर मण्डल के क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना ने बताया कि खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश खेल भवन लखनऊ के तत्वाधान में पं0 दीन दयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरूष हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन 23 से 24 अक्टूबर 2024 तक झांसी में किया जायेगा। जिसमें प्रतिभाग हेतु क्षेत्रीय खेल कार्यालय सहारनपुर द्वारा आज हॉकी का मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया। जिसमे अंश कौशिक, अंकुश कपिल, अंशुल, विराट सैनी, युगांत यादव, मौ0 जैद खान, वंश प्रताप (सभी सहारनपुर), विशाल कुमार, अक्षय सिंह, अवि पाल, रोहित पाल, आशीष पाल, आशीष कुमार, विशाल, परमजीत, अमन (मु0नगर) का चयन किया गया जबकि आरक्षित खिलाड़ीयो मे ईशान्त शर्मा, आयुष कुमार, देवांश पाल, चिराग पाल, लक्षित कुमार को रखा गया। चयन ट्रायल का आयोजन अनिमेष सक्सेना क्रीडाधिकारी सहारनपुर के दिशा निर्देशन में किया गया।  मण्डल स्तरीय चयन ट्रायल जिला हॉकी संघ सहारनपुर के राहुल टॉक एवं हॉकी प्रशिक्षक प्रदीप कुमार शर्मा के सहयोग से सम्पन्न कराया गया। इस अवसर पर डॉ0 करन सिंह सैनी, जिला हॉकी संघ सहारनपुर की उप सचिव मेनका टॉक, बृजेश कुमार, ऊषा गुप्ता, आदेश आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

मिलेट्स पुनरोद्धार कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित की गयी एक दिवसीय प्रदर्शनी एवं रबी गोष्ठी