Ticker

6/recent/ticker-posts

पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक संघर्ष जारी रहेगा- भगत सिंह वर्मा

 पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक संघर्ष जारी रहेगा- भगत सिंह वर्मा

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

मेरठ -उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां कानून व्यवस्था चौपट हो गई है और पूरा प्रदेश गरीबी महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार की चपेट में है। दुनिया के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री लखनऊ में बैठकर पूरे प्रदेश का संचालन सही रूप से नहीं कर पाता है। इसलिए उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण जरूरी है। 

आज यहां मोदीपुरम लक्ष्मी पुरम कॉलोनी में एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों 6 मंडलों 27 लोकसभा क्षेत्र 137 विधानसभा क्षेत्र व 8 करोड़ जनसंख्या का पृथक पश्चिम प्रदेश देश ही नहीं दुनिया का सबसे उन्नत सील और धनी राज्य होगा। पृथक राज्य में प्रति व्यक्ति वार्षिक आय देश में सबसे अधिक होगी। और सभी शिक्षित बेरोजगार युवाओं को नौकरी होगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों द्वारा 80% राजस्व देने के बावजूद भी पश्चिम प्रदेश में एक भी एम्स नहीं है जबकि पूर्वांचल में दो एम्स है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा नाम मात्र को है। यहां पर एक भी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी नहीं है। और विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय नहीं है। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश बनने पर यहां शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी और सभी को निशुल्क होगी। भगत सिंह वर्मा ने महामहिम राष्ट्रपति जी प्रधानमंत्री मोदी जी को एक पत्र लिखकर राज्य पुनर्गठन आयोग गठित करके उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण करने की मांग की। और सहारनपुर मेरठ आगरा में एम्स की स्थापना करने की मांग की। भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण होने तक पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा का संघर्ष जारी रहेगा। पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता गांव-गांव नगर जाकर पृथक राज्य में होने वाले लाभ जनता को बात कर जन आंदोलन बना रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता संजय चौहान प्रधान ने की और संचालन पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक ने किया। बैठक में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य रजत शर्मा मंडल मीडिया प्रभारी दुष्यंत सिंह जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट संदीप ग्रेवाल नितिन खरे सुनील चौहान बाल किशोर चौहान प्रधान विकास सोम अनुज चौहान निखिल चौहान सहदेव सिंह गजेंद्र चौधरी मुनेश कुमार सत्येंद्र सिंह गोदारा रामकुमार नेताजी विकास तोमर अशोक मलिक छात्र नेता अभिमन्यु त्यागी संदीप बालियान ने भाग लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

थाना समाधान दिवस में पहुंची तीन शिकायत