Ticker

6/recent/ticker-posts

उत्तर प्रदेश राज्य ग्रेपलिंग प्रतियोगिता मे सर्वाधिक पदको पर कब्जाकर सहारनपुर बना विजेता

 उत्तर प्रदेश राज्य ग्रेपलिंग प्रतियोगिता मे सर्वाधिक पदको पर कब्जाकर सहारनपुर बना विजेता

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान मे ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के द्वारा सहारनपुर मे आयोजित हुई उत्तर प्रदेश राज्य ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। प्रतियोगिता मे मेजबान सहारनपुर की टीम ने सर्वाधिक पदको पर कब्जाकर विजेता बनने का खिताब अपने नाम किया। 

ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी व सचिव लाल धर्मेेन्द्र प्रताप ने बताया कि सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्गाे मे आयोजित हुई तृतीय उत्तर प्रदेश राज्य ग्रेपलिंग प्रतियोगिता 2024 का आयोजन डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर मे किया गया। जिसमे मेजबान सहारनपुर की टीम ने सर्वाधिक पदको पर कब्जाकर विजेता बनने का खिताब अपने नाम किया जबकि बागपत की टीम उपविजेता रही। तृतीय स्थान लखनऊ की टीम ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि आप नेता योगेश दहिया ने विजेता व उप विजेता टीमो को ट्रॉफी व विजेता खिलाडियो को मैडल पहनाकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि आप नेता योगेश दहिया ने कहा कि प्रतियोगिता मे सहारनपुर की टीम ने विजेता बनाकर साबित कर दिया कि ग्रेपलिंग खेल मे सहारनपुर के खिलाडी किसी से कम नही है। उन्होने प्रतियोगिता का आयोजन करने पर आयोजको के प्रयासो की जमकर सराहना की। प्रतियोगिता मे ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव मनोज कुमार यादव, सहारनपुर मंडल ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव डॉ0 अशोक कुमार गुप्ता,  सहारनपुर वेट लिफ्टिंग एसोसिएशन के महासचिव अशोक सक्सेना, ईश्वरपाल सिंह मुखिया, यशपाल सिंह आदि ने भी विजेता खिलाड़ियो को सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।

प्रतियोगिता मे रेफरी व निर्णायक की भूमिका मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, अंशुल निर्वाल, विक्रम सिंह, आकाश मौर्य, सरिता प्रजापति, अमित कुमार, श्रेया कंबोज, विष्णु सिंह, विवेक राजपूत, मनोज गुप्ता के द्वारा निभाई।  प्रतियोगिता मे सहारनपुर मंडल के क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना, डॉ. संदीप गुप्ता, ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव मनोज कुमार यादव, अशोक सक्सेना, डॉ मनोज कुमार सिंधी, रविकान्त धीमान, अतुल गुप्ता, अजय कुमार, मनोज प्रजापति आदि मौजूद रहे। प्रतियोगिता का सफल संचालन ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी के द्वारा किया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

धूमधाम से निकाली भगवान वाल्मीकि की शोभायात्रा