Ticker

6/recent/ticker-posts

सहारनपुर के चार खिलाड़ियो का राष्ट्रीय नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिये हुआ चयन

 सहारनपुर के चार खिलाड़ियो का राष्ट्रीय नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिये हुआ चयन

: रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-राष्ट्रीय नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिये सहारनपुर के चार खिलाड़ियो का चयन होने पर जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के पदाधिकारियो ने खुशी व्यक्त करते हुए चयनीत खिलाड़ियो को शुभकामनाएं दी।

जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव व अन्तरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता ने बताया कि भारतीय एथलेटिक्स महासंघ के तत्वाधान मे 10 से 12 अक्टूबर 2024 तक न्यू दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम मे राष्ट्रीय जूनियर नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिसमे उत्तर भारत के 8 प्रदेशों से एथलेटिक्स खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। उन्होने बताया कि राष्ट्रीय जूनियर नॉर्थ जोन एथलेटिक्स प्रतियोगिता मे भाग लेने हेतु उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स संघ की टीम मे सहारनपुर के युगांक चौधरी का 400 मीटर, अंकुर कश्यप का 10 किलोमीटर पैदल चाल, कनक देवी का भाला फेंक व परी पंवार का बी ग्रुप मे चयन हुआ है। राष्ट्रीय नॉर्थ जोन जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिये सहारनपुर के चार खिलाड़ियो का चयन होने पर जिला एथलेटिक्स संघ सहारनपुर के सचिव व अन्तरराष्ट्रीय तकनीकी अधिकारी डॉ. अशोक कुमार गुप्ता समेत जिला एथलेटिक्स संघ के पदाधिकारियो ने खुशी व्यक्त करते हुए चयनीत खिलाड़ियो को शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत