Ticker

6/recent/ticker-posts

पश्चिमी उत्तर प्रदेश ग्रेपलिंग कमेटी मे अध्यक्ष मनोनीत होने पर चौधरी हैदर गुर्जर का हुआ भव्य स्वागत

 पश्चिमी उत्तर प्रदेश ग्रेपलिंग कमेटी मे अध्यक्ष मनोनीत होने पर चौधरी हैदर गुर्जर का हुआ भव्य स्वागत

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर -ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ उत्तर प्रदेश के द्वारा चौधरी हैदर गुर्जर को पश्चिमी उत्तर प्रदेश ग्रेपलिंग कमेटी मे अध्यक्ष मनोनीत करने पर ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के पदाधिकारियो के द्वारा खुशी व्यक्त कर चौधरी हैदर गुर्जर का भव्य स्वागत किया गया। 

ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी व सचिव लाल धर्मेेन्द्र प्रताप ने बताया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे ग्रेपलिंग खेल के विकास मे अपना विशेष योगदान देने वाले चौधरी हैदर गुर्जर को ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव मनोज कुमार यादव के द्वारा पश्चिमी उत्तर प्रदेश ग्रेपलिंग कमेटी मे अध्यक्ष मनोनीत किया गया। जिससे सहारनपुर जनपद समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश मे ग्रेपलिंग खेल को विशेष प्रोत्साहन मिलेगा।  पश्चिमी उत्तर प्रदेश ग्रेपलिंग कमेटी मे अध्यक्ष मनोनीत होने पर चौधरी हैदर गुर्जर ने ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव मनोज कुमार यादव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी उन्हे सौपी गई है वह उसका ईमानदारी से पालन कर ग्रेपलिंग खेल को बढावा देने मे अपना भरपूर प्रयास करेंगे।पश्चिमी उत्तर प्रदेश ग्रेपलिंग कमेटी मे चौधरी हैदर गुर्जर के अध्यक्ष मनोनीत होने पर ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के द्वारा डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर में आयोजित हुए स्वागत समारोह मे ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी, सचिव लाल धर्मेेन्द्र प्रताप, शिवनंदन यादव, राष्ट्रीय रेफरी सरिता प्रजापति, श्रेया कंबोज, अमित कुमार, सोनू कुमार, अक्षत वालिया आदि ने चौधरी हैदर गुर्जर का स्वागत कर शुभकामनाएं दी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

 मेधावी छात्र एवं शिक्षको को स्मृति चिन्ह व प्रमाण पत्र देकर किया सम्मानित