Ticker

6/recent/ticker-posts

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

 सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ हुआ उत्तर प्रदेश राज्य स्तरीय ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ

रिपोर्ट मनोज कश्यप

सहारनपुर-ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ उत्तर प्रदेश के तत्वाधान मे ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के द्वारा सहारनपुर जनपद मे पहली बार आयोजित हुई उत्तर प्रदेश राज्य ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में खिलाड़ीयो ने प्रतिभाग कर अपने खेल का प्रदर्शन किया। 

ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ सहारनपुर के अध्यक्ष मुस्तकीम अंसारी व सचिव लाल धर्मेेन्द्र प्रताप ने बताया की डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम सहारनपुर मे आयोजित हुई उत्तर प्रदेश राज्य ग्रेपलिंग प्रतियोगिता का शुभारंभ का मुख्य अतिथि मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर हृदय शंकर सिंह के द्वारा खिलाड़ियो की फाइट कराकर किया गया। उद्घाटन समारोह मे सहारनपुर मंडल के क्रीडाधिकारी अनिमेष सक्सेना, सहारनपुर मंडल ओलम्पिक एसोसिएशन के सचिव डॉ. अशोक गुप्ता, डॉ.संदीप गुप्ता, ग्रेपलिंग कमेटी ऑफ उत्तर प्रदेश के महासचिव मनोज कुमार यादव, सुषमा बजाज, अशोक सक्सेना, डॉ मनोज कुमार सिंधी, ईश्वर पाल सिंह मुखिया, डॉ मोहम्मद सलीम आदि ने  खिलाडियो को शुभकामनाएं दी। सब जूनियर, जूनियर, सीनियर वर्गाे मे आयोजित तृतीय उत्तर प्रदेश राज्य ग्रेपलिंग प्रतियोगिता मे रेफरी व निर्णायक की भूमिका मोहम्मद मुस्तकीम अंसारी, अंशुल निर्वाल, विक्रम सिंह, आकाश मौर्य, सरिता प्रजापति, अमित कुमार, श्रेया कंबोज, विष्णु सिंह, विवेक राजपूत, मनोज गुप्ता ने निभाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित की गई भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की मासिक पंचायत