Ticker

6/recent/ticker-posts

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को चाहिए अपना पृथक पश्चिम प्रदेश भगत सिंह वर्मा

पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को चाहिए अपना पृथक पश्चिम प्रदेश भगत सिंह वर्मा 

रिपोर्ट अमान उल्ला खान

शामली -थाना भवन - यहां लगातार बढ़ती हुई समस्याओं का एकमात्र हल पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण ही है। उत्तर प्रदेश बड़ा राज्य होने के कारण यहां समस्याओं का अंबार है बेरोजगारी और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ता जा रहा है गरीबी और महंगाई की मार से आम आदमी का जीवन दूबर है। 

आज यहां जलालाबाद में नदीम चौधरी के प्रतिष्ठान पर एक बैठक को संबोधित करते हुए पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा व भारतीय किसान यूनियन वर्मा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 8 करोड़ जनता को अपना अलग पश्चिम प्रदेश चाहिए।भगत सिंह वर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिलों को मिलाकर पृथक पश्चिम प्रदेश बनने पर यहां शिक्षा और चिकित्सा अंतरराष्ट्रीय स्तर की होगी और सभी को निशुल्क होगी और यहां प्रति व्यक्ति वार्षिक आय देश में ही नहीं दुनिया में सबसे अधिक होगी। आज पश्चिम प्रदेश में शिक्षा और चिकित्सा न मात्र को है। सहारनपुर में शेखूल हिंद राजकीय मेडिकल कॉलेज होने के बावजूद भी यहां चिकित्सा की कोई सुविधा नहीं है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों को इलाज के लिए चंडीगढ़ दिल्ली या देहरादून जाना पड़ता है जबकि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 26 जिले सरकार को 80% राजस्व देते हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी जी को एक पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश को चार भागों में बांटकर पृथक पश्चिम प्रदेश का निर्माण करने सहारनपुर मेरठ और आगरा में एम्स की स्थापना करने की मांग की। बैठक की अध्यक्षता करते हुए नदीम चौधरी ने कहा कि पृथक राज्य का निर्माण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। पृथक पश्चिम प्रदेश निर्माण के लिए शामली जिले के लोग पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा और राष्ट्रीय अध्यक्ष भगत सिंह वर्मा के साथ हैं। बैठक में पश्चिम प्रदेश मुक्ति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आसिम मलिक राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य रजत शर्मा मंडल मीडिया प्रभारी दुष्यंत सिंह जिला संगठन मंत्री सुरेंद्र सिंह एडवोकेट समाजसेवी डॉक्टर परविंदर मलिक नसीम चौधरी अब्दुल सत्तार हाजी साजिद हाजी कलीम उर रहमान तबरेज मलिक मुस्तकीम मलिक महबूब हसन अकमल गौड़ सोमपाल चांदमल सैनी ने भाग लिया। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल पब्लिक स्कूल में बच्चों ने प्रदूषण मुक्त  दीपावली मनाने की ली शपथ