Ticker

6/recent/ticker-posts

गंदगी फैलाने पर निगम ने डेरी से पशु जब्त किये

 गंदगी फैलाने पर निगम ने डेरी से पशु जब्त किये

पहले भी किया जा चुका है पशु डेरी संचालक पर जुर्माना

रिपोर्ट- अमान उल्ला खान

सहारनपुर- नगर निगम अधिकारियों द्वारा आज चिलकाना रोड पर आधा दर्जन पशु डेरियों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान एक पशु डेरी संचालक द्वारा गंदगी फैलाये जाने पर उसके दो पशु जब्त कर निगम ले आये गए।

नगरायुंक्त संजय चौहान के निर्देश पर निगम के पशु कल्याण एवं चिकित्सा अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा के नेेतृत्व में निगम अधिकारियों ने आज दोपहर चिलकाना रोड पर करीब आधा दर्जन पशु डेरियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अहमद कॉलोनी में एक पशु डेरी संचालक द्वारा गंदगी फैलायी जा रही है। इस पर जब अधिकारियों ने उस पर जुर्माना लगाना चाहा तो वह आनाकानी करने लगा। जिस पर निगम अधिकारियों ने उसके दो पशु जब्त कर लिए और उन्हें निगम ले आया गया। पशु कल्याण एवं चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि उक्त डेरी संचालक पहले भी गंदगी फैलाते हुए पाया गया था। तब उसके द्वारा लिखित में यह आश्वस्त किया गया था कि वह भविष्य में गंदगी नहीं फैलायेगा। तब उस पर केवल दो हजार रुपये जुर्माना लगाया गया था। उन्होंने बताया कि उक्त डेरी संचालक को नोटिस भी भेजा जा रहा है। कार्रवाई के दौरान प्रवर्तन दल की टीम भी मौजूद रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

जनपद की दो महिला क्रिकेट खिलाड़ियों का हुआ अंडर-19 T20 वूमेन ट्रॉफी टीम में चयन